एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश को पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'जन औषधि केंद्रों' की सौगात, 51 हजार परिवारों को मिला घर का तोहफा

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए एमपी सरकार ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया है. आज भोपाल को सफाई में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने पर सीएम ने कर्मियों को इनाम दिया.

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आज मंगलवार (17 सितंबर) प्रदेश में 'जन औषधि केंद्रों' का शुभारंभ किया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रों का शुभारंभ किया. 

इस केंद्रों के शुरू होने से आज से जिला अस्पतालों में सस्ती दवाएं आसानी से मिल सकेंगी. प्रदेश के 50 जिला अस्पतालों में 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों' का उद्घाटन किया है, इनका संचालन रेडक्रॉस के जरिए किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान 51 हजार प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश भी किया गया.

सफाई मित्रों को सौगात
कार्यक्रम के दौरान भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण में 5 स्टार रेटिंग मिलने पर नगर निगम के 8 हजरा 117 सफाईकर्मियों को 5- 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई. राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राशि खातों में ट्रांसफर किया. 

इस दौरान ऐलान किया गया है कि जिस निकाय को जितने स्टार मिलेंगे, उतने हजार रुपये की राशि कार्यरत सफाई मित्रों दी जाएगी. एक स्टार पर 1- 1 हजार रुपये, दो- तीन स्टार से लेकर 5 स्टार और 8 स्टार तक प्राप्त कर सकते हैं. 7 स्टार वालों को 6 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. 

कार्यक्रम में ये दिगग्ग रहे शामिल
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे.

पीएम को दिग्गजों ने दी बधाई
बता दें, आज मंगलवार (17 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्म दिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई दिग्गजों ने बधाई दी. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं. "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत स्वच्छता पर्व के रूप में मनाने का ऐलान किया है. उन्होंने इस मौके पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के 74वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश को मिलीं कई सौगात, महाकाल के दरबार में हुई विशेष पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget