एक्सप्लोरर

'जो लोग संपत्तियों पर...', वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन को लेकर बोले मोहन यादव के मंत्री

Waqf Board Act: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि अगर कोई संशोधन आ रहा है तो हम उसका स्वागत करते हैं. वर्तमान में जो वक़्फ़ कानून है, उसमें गरीब मुसलमानों को फायदा नहीं मिलता है.

MP Waqf Board Sanwar Patel News: केंद्र की मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड के अधिकारों पर अंकुश लगाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन से जुड़ा एक बिल संसद में पेश कर सकती है. वक्फ अधिनियम में बदलाव लाने की तैयारी पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा, ''अगर ऐसा कोई संशोधन आ रहा है तो हम उसका स्वागत करते हैं. जो लोग संपत्तियों पर अवैध कब्ज़ा कर लेते हैं उनपर लगाम लगेगी. जो अभी वर्तमान में वक़्फ़ कानून है उसमे जो गरीब मुसलमान है उनको फायदा नहीं मिलता है. विपक्षी पार्टियों का काम ही मुस्लिमों को भड़काने का रहा है.'' 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक इसके तहत वक्फ बोर्ड अधिनियम में 40 से अधिक संशोधनों किए जा सकते हैं. कैबिनेट ने शुक्रवार को इस अधिनियम में लगभग 40 संशोधनों को मंजूरी दे दी है, इसमें प्रस्तावित बदलाव वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को वक्फ संपत्ति के रूप में नामित करने की शक्ति को सीमित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.

क्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधनों का मकसद किसी भी संपत्ति को 'वक्फ संपत्ति' के रूप में नामित करने के बोर्ड के अधिकार पर अंकुश लगाना है. जानकारी के मुताबिक इस बिल को अगले हफ्ते संसद में पेश किये जाने की उम्मीद की जा रही है. 

सूत्रों ने कहा कि अगर यह बिल पारित हो जाता है, यह भारत में वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट और ट्रांसफर में एक बड़े बदलाव को लेकर आएगा, जिसके जरिए अन्य इस्लामी देशों में वक्फ बोर्ड के पास जो ताकत है उसके हिसाब से यह काम कर पाएगा.

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों की मानें, अगर विधेयक पारित होता है, तो वक्फ बोर्डों की ओर से किए गए सभी दावों को अनिवार्य और पारदर्शी सत्यापन की जरुरत होगी. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस विधेयक को अक्टूबर में होने वाले हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पेश किया जाना तय किया गया है.

ये भी पढ़ें:

खंडवा में महान गायक किशोर कुमार के जन्मदिन का जश्न, फैंस ने लगाया दूध-जलेबी का भोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget