एक्सप्लोरर

MP Tiger Death: टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के पन्ना में एक और बाघ की मौत, वर्चस्व की लड़ाई में जान जाने की आशंका

MP Tiger Death: एमपी के पन्ना से एक बुरी खबर आ रही है. एकबार फिर टाइगर स्टेट का दर्जा पाने की कोशिश कर रहे मध्य प्रदेश में एक बाघ मृत पाया गया है. यहां के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत हुई है.

Tiger Death in Panna National Park: मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य (Panna Tiger Reserve) में एक बाघ मृत पाया गया है. संदेह है कि बाघों की आपसी लड़ाई में उसकी मौत हुई है. बाघ की उम्र 3-4 महीने बताई जा रही है. वन अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस क्षेत्र में किसी बाहरी घुसपैठ के कोई निशान नहीं मिले हैं और न ही कोई संदिग्ध गतिविधि पाई गई है. बता दें कि पन्ना रिजर्व में जनवरी महीने में करेंट लगने से दो बाघों की मौत हो गई थी.

एक अधिकारी ने कहा कि वन विभाग के गश्ती दल को 3-4 महीने की उम्र के बाघ टी-7 का शव अभयारण्य के अकोला बफर क्षेत्र में मिला. माना जा रहा है कि बाघ टी-7 ने एक अन्य बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में अपनी जान गंवा दी है. अधिकारी ने बताया, 'क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार जानवर के शव का परीक्षण किया गया और उसका विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है.'

2022 में हुई थी 34 बाघों की मौत
टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में हुई इस घटना से वन विभाग चिंतित है. बता दें कि मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई बाघ अभयारण्य हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश ने साल 2022 में 34 टाइगर को खो दिया था. एनटीसीए के मुताबिक, पिछले वर्ष भारत में कुल 117 बाघों की मौत हुई थी. इनमें सबसे अधिक मौत मध्य प्रदेश में हुई थी. 

हर  चार साल में होती है बाघों की गिनती
बाघों की गणना हर चार साल में होती है. मध्य प्रदेश में बाघों के आंकड़े पर गौर करें तो 2018 में यह 526 बाघ थे. 2021 में 42 बाघों की मौत हो गई थी. इसके बाद बाघों की मौत की संख्या में गिरावट तो आई. वहीं, अगर 10 साल के आंकड़ों को देखें तो यहां 270 बाघों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इनमें सबसे अधिक मौत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई है.

2022 में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला था और इस साल भी इस दर्जे को कायम रखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से कोशिश की जा रही है लेकिन बाघ की मौत ने एकबार फिर चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि बाघों की औसत उम्र 12 से 18 साल होती है.

ये भी पढ़ें- Indore Job Fair: अगर आप भी चाहते हैं 60 हजार महीने की नौकरी तो आपके लिए है गुड न्यूज, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget