एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में व्यापारियों की जेब काटकर सब्जी मंडी में ऐसे हो रही है टैक्स चोरी, देखें- वीडियो

MP News: उज्जैन की सब्जी मंडी में प्रतिदिन व्यापारियों द्वारा सब्जियों की खरीद-फरोख्त की जाती है. नियम अनुसार खरीद-फरोख्त का 1.5% प्रतिशत टैक्स देना होता है, मगर मंडी में जमकर अवैध वसूली चल रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में व्यापारियों की जेब काटकर सब्जी मंडी में जमकर टैक्स चोरी की जा रही है. उज्जैन (Ujjain) की कृषि उपज मंडी और सब्जी मंडी में 85 कर्मचारी पदस्थ हैं लेकिन कर्मचारी खुद खुलेआम टैक्स चोरी कर रहे हैं. खास बात यह है कि सहायक उपनिरीक्षक द्वारा टैक्स की वसूली की जानी होती है, मगर या वसूली चौकीदार और चपरासी द्वारा की जा रही है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब अधिकारियों द्वारा सफाई दी जा रही है. 

उज्जैन की सब्जी मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों द्वारा सब्जियों की खरीद-फरोख्त की जाती है. सब्जी मंडी के नियम अनुसार व्यापारी को सब्जी की खरीद-फरोख्त का 1.5% प्रतिशत टैक्स देना होता है, मगर मंडी में जमकर अवैध वसूली चल रही है. मंडी के गेट पर चपरासी और चौकीदार टैक्स के नाम पर वसूली कर रहे हैं, जबकि टैक्स वसूली का दायित्व सहायक उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी के पास होता है. सब्जी मंडी में आने-जाने के दो गेट है. दोनों ही गेट पर बिना रसीद के राशि वसूल की जाती है. इस बात की पुष्टि यहां आने वाले व्यापारी भी करते हैं. 10 साल से सब्जी मंडी में आ रहे फुटकर व्यापारी राम प्रसाद ने बताया कि रोज 10 से 20 रुपये लिए जाते हैं लेकिन रसीद नहीं दी जाती है.

 सहायक उपनिरीक्षक भी अटैचमेंट पर
नलखेड़ा मंडी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नरेश तिवारी को कुछ समय पहले पारिवारिक कारणों के चलते गेहूं की खरीदी के लिए उज्जैन की मंडी में अटैच किया था. वह वर्तमान में सब्जी मंडी में व्यापारियों से टैक्स की वसूली कर रहे हैं. उप निरीक्षक नरेश तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 रसीदें काटी जाती है. इसके ठीक विपरीत मंडी में बड़ी संख्या में प्रतिदिन व्यापारी आते हैं. यहां पर प्रतिदिन लाखों रुपये का व्यापार होता है, जबकि 10 रुपये की रसीद के माध्यम से 500 से 600 रुपये की वसूली ही जा रही है. 

सचिव मने कहा सब्जी मंडी में सब कुछ चल रहा है ठीक
कृषि उपज मंडी के सचिव उमेश शर्मा बसेड़िया के मुताबिक सब्जी मंडी में आड़तियों और व्यापारियों से टैक्स की वसूली लगातार जारी है. आलू, प्याज और लहसुन का अनुज्ञा के आधार पर टैक्स वसूला जाता है जबकि हरी सब्जियों का टैक्स भी व्यापारियों के लाइसेंस के आधार पर सही तरीके से वसूला जा रहा है. अभी टैक्स चोरी की कोई शिकायत नहीं है. कृषि उपज मंडी के अधीन सब्जी मंडी आती है जबकि शहर में और दूसरी मंडियां नगर निगम के अधीन आती है. पूरी कृषि उपज मंडी में 85 कर्मचारी पदस्थ हैं. 

20,000 से ज्यादा की टैक्स चोरी प्रतिदिन
व्यापारी के मुताबिक प्रतिदिन लगभग 20 हजार की टैक्स चोरी हो रही है. कृषि उपज मंडी की आमदनी साल में 22 करोड़ से ज्यादा है. ऐसे में लगभग वर्ष भर में 10 लाख रुपये की टैक्स चोरी की जा रही है. मंडी अधिकारियों के मुताबिक सब्जी मंडी की टैक्स वसूली के लिए 4 सहायक निरीक्षक को पदस्थ किया गया है.  इसके अलावा चौकीदार और चपरासी मिलाकर 9 लोग टैक्स वसूली का काम करते हैं. 

इसे भी पढ़ें: 

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, ये 6 जिले अभी भी अलर्ट पर

Jabalpur News: जबलपुर में महापौर परिषद के गठन पर भड़के कांग्रेस विधायक, पार्टी पर लगाया भेदभाव का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget