एक्सप्लोरर

सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में पीथमपुर के सेक्टर-7 में कंपनी की प्रस्तावित परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एवं स्थानीय स्तर की बाधाओं के निराकरण पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुंबई के होटल द सेंट रेजिस में आयोजित “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” में सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से चर्चा की. बैठक में मध्यप्रदेश में कंपनी के विस्तार, विशेष रूप से पीथमपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए भूमि आवंटन, आवश्यक अवसंरचना, विभिन्न अनुमतियों, निवेश प्रोत्साहन और बड़े सौर ऊर्जा प्रकल्प के लिए भूमि की पहचान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ.

बैठक में पीथमपुर के सेक्टर-7 में कंपनी की प्रस्तावित परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एवं स्थानीय स्तर की बाधाओं के निराकरण पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित प्रक्रियाओं को सुगम बनाने तथा दिसंबर 2026 तक जल, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़े सौर ऊर्जा प्रकल्प के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने और उसके आवंटन में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही सौर ऊर्जा परियोजना के लिए आवश्यक प्रोत्साहन, आधारभूत संरचना और अनुमतियों को शीघ्र उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और अनुमतियां समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है.

बैठक में पीथमपुर परियोजना के प्लॉट हस्तांतरण एवं पुनःपंजीकरण शुल्क में छूट, कंपनी के नाम को एसपीएलएल से एसपीआईएल करने के लिए सीसीआईपी में आवश्यक संशोधन तथा परियोजना से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं को सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई.

पीथमपुर में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से पीथमपुर में लगभग 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रीनफील्ड परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव है. इस परियोजना के अंतर्गत भारत, अमेरिका, यूरोप और अन्य प्रमुख बाजारों के लिए औषधि फॉर्मुलेशन विनिर्माण सुविधाएं विकसित की जाएंगी. परियोजना से लगभग 1,750 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिसमें करीब 1,250 प्रत्यक्ष और 500 अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं.

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारतीय बहुराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जिसका कारोबार 54,543 करोड़ रुपये है. कंपनी 100 से अधिक देशों में ड्रग फॉर्मुलेशन और एपीआई का विनिर्माण करती है तथा छह महाद्वीपों में 40 से अधिक विनिर्माण सुविधाओं का संचालन कर रही है. कंपनी ने वर्ष 1984 में देवास में अपना विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया था. मध्यप्रदेश स्थित इसके फॉर्मुलेशन एवं एपीआई संयंत्रों में करीब 3,958 कर्मचारी कार्यरत हैं.

रतलाम फार्मा पार्क में निवेश की इच्छुक

चर्चा के दौरान दिलीप सांघवी ने रतलाम में प्रस्तावित फार्मा पार्क में भी कंपनी की रुचि व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यदि रतलाम में फार्मा पार्क स्थापित होता है, तो सन फार्मा समूह वहां निवेश की संभावनाओं पर विचार करने की इच्छा रखता है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में फार्मास्यूटिकल एवं अन्य उच्च मूल्यवर्धित उद्योगों के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है. राज्य सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को भूमि, बिजली, पानी, सड़क, ऊर्जा, अनुमतियों और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध हों, ताकि निवेश प्रस्तावों को शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके.

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों की जानकारी देते हुए उद्योग जगत को प्रदेश में नए निवेश और विस्तार के लिए आमंत्रित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget