एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel: उत्तरकाशी में फंसे 41 मजदूरों की अर्जी पहुंची महाकाल के द्वार, भस्म आरती के बाद हुआ महामृत्युंजय जाप

Mahakal Temple News: उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया.

Madhya Pradesh News: देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग ढहने के बाद उसमें 41 मजदूर फंसे हुए हैं. इन मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है. मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार हर संभव प्रयास कर रही है. ऐसे में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पुजारियों द्वारा उत्तराखंड में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया. साथ ही महाकाल से सुरंग में फंसे सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए  प्रार्थना भी की गई.

महाकाल मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि भगवान महाकाल से जब भी किसी की जान के लिए दुआ मांगी गई, तो महाकाल ने उसे जीवनदान अवश्य दिया है. कालों के काल और मृत्यु के राजा कहे जाने वाले महाकाल से मजदूरों के सकुशल बाहर निकाले जाने को लेकर विशेष प्रार्थना की गई है. टनल के एक हिस्से के ढहने से उसमें फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप के साथ पूजन अभिषेक किया गया.

महाकाल का हुआ विशेष जलाभिषेक
इस दौरान भगवान महाकाल को जल अर्पित कर सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की गई. बता दें कि, सरकार और बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि मजदूर सुरक्षित बाहर आ जाएं. ऐसे में उनसे संपर्क भी किया जा रहा है और उनका हौसला बनाए रखने के लिए उन्हें भरोसा भी दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर कैलाश विजवर्गीय का पलटवार, बोले- 'ये देश की 130 करोड़ जनता का अपमान'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget