एक्सप्लोरर

MP: कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम शिवराज, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, साथ ही उन्होंंने पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में फसल बीमा की राशि क्यों नहीं मिलती थी. कांग्रेस ने महापाप कर प्रीमियम की राशि ही जमा नहीं की थी. दिग्विजय सिंह के 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ 8 करोड़ रु. किसानों को मिले थे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तो बड़ा पाप कर फसल का सर्वे ही नहीं कराया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को इसका जवाब देना पड़ेगा. मध्य प्रदेश में 22 महीने में किसानों को एक लाख 73 हजार करोड़ रुपये दिए हैं. अलग-अलग योजनाओं में यह राशि दी गई है. अब दूसरे प्रदेशों में कर्ज माफी की झूठी घोषणा कर रहे हैं. 
 
किसानों के खातों में फसल क्षति बीमा की 7618 करोड़ रुपए ट्रांसफर

जिला मुख्यालय स्थित मंडी प्रांगण में आयोजित फसल क्षति बीमा राशि वितरण कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज पूरे मध्य प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिन है. उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों के खातों में फसल क्षति बीमा की 7618 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है. जिसमें सीहोर जिले के 2 लाख 82 हजार 520 किसानों के खातों में 761.63 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की गयी है. यह राशि वर्ष 2020-21 की फसल क्षति की बीमा राशि है. मध्य प्रदेश के सीहोर कृषि मंडी पहुंचे वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि कब प्राकृतिक आपदा आ जाए और किसानों की फसल बर्बाद हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन जब भी किसानों पर कोई आपदा आई है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान मुसीबत की घड़ी में सदैव किसानों के साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने संकट की घड़ी में किसानों के आंसू पोंछने का काम किया है और उन्हें हर संकट में सहारा दिया है.

जानें क्या कहा राज्य के वित्त मंत्री ने 

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में विकास के काम हो या खेती को लाभ का धन्धा बनाने की बात हो, यह सारे काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किए हैं. आज हर क्षेत्र में देश तरक्की कर रहा है. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने शहरों के विकास के साथ ही गांवों के विकास की योजना बनाकर गावों को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया. इस अवसर पर  देवड़ा ने किसानों को फसल बीमा की दावा राशि का चेक प्रदान किया. बैतूल से मुख्यमंत्री चौहान का संबोधन ऑनलाइन देखा व सुना गया. कार्यक्रम में आए किसान मोहन सिंह वर्मा, सुरेश सिंह तथा रामकिशन ने कहा कि आज जो हमारे खाते में बीमा की राशि आएगी, यह हमारी खेतीबाड़ी के लिए बहुत उपयोगी है. हम जैसे छोटे किसानों के लिए यह राशि किसी संजीवनी से कम नही है.

इसे भी पढ़ें :

MP: कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर छात्रा ने मांगी माफी, कॉलेज प्रबंधन ने एडमिट कार्ड पर ये लिखवाया

Hijab Controversy: खंडवा में हिजाब के समर्थन में लगा पोस्टर, लिखा- 'तुम नकाब में रहो, दुनिया औकात में रहेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget