एक्सप्लोरर

एमपी के शिवपुरी में भरभराकर गिरा ओवरब्रिज का हिस्सा, 6 मजदूर घायल

Shivpuri Overbridge Collapse: शिवपुरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए. तकनीकी गलती के कारण क्षमता से अधिक वाइब्रेटिंग करने से यह हादसा हुआ.

Shivpuri Overbridge Collapse: शिवपुरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. 6 मजदूर घायल हो गए. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पोहरी हाईवे स्थित न्यू बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग पर 80 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. शनिवार रात करीब 12:10 बजे मजदूर ओवरब्रिज पर वाइब्रेटिंग और कॉन्क्रीट भरने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा नीचे गिर गया. मजदूर भी नीचे आ गिरे. हादसे के दौरान कोई मजदूर पुल के निचले हिस्से में मौजूद नहीं था.

सामने आई ओवरब्रिज गिरने की वजह
साइट इंजीनियर ने तकनीकी गलती स्वीकार करते हुए बताया, "कैपेसिटी से ज्यादा वाइब्रेटिंग कर दी गई थी, जिससे ब्रिज का हिस्सा असंतुलित होकर गिर गया. ओवरब्रिज का निर्माण 6 माह से चल रहा था. इसकी लंबाई 757 मीटर है. इसका 15 मीटर का हिस्सा ढह गया."

गंभीरता से लिया जा रहा मामला
बताया जा रहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. संबंधित निर्माण एजेंसी को सूचना दी गई है और हादसे की तकनीकी जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ठेकेदार को दिए गए थे पुल तोड़ने के निर्देश
वहीं, पीडब्ल्यूडी ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्टीकरण दिया है. विभाग के अनुसार, शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 59सी के पास बन रहे ओवरब्रिज में पीयर 15-16 के बीच की स्लैब में तकनीकी खामी मिली थी. 

एसडीएम ने 13 जून की शाम ही ठेकेदार को इसे तोड़ने के निर्देश दिए थे. विभागीय उपयंत्री की मौजूदगी में 14 जून की रात 12 बजे स्लैब को नियोजित तरीके से तोड़ा गया और इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई.

Input By : डीके दुबे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget