एक्सप्लोरर

MP News: शाहंगज दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, रोजगार और अनुसूचित जाति के लिए की बड़ी घोषणाएं, जानें पूरी डिटेल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले के शाहंगज दौरे के मौके पर रोजगार और अनुसूचित जाति से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की हैं. यहां जानें पूरी डिटेल.

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के शाहंगज दौरे पर हैं. अहिरवार समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि 16 फरवरी को संत रविदास की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी.अनुसूचित जाति समुदाय के विकास और कल्याण के लिए आवश्यकता हुई तो नई योजनाएं बनाई जाएंगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाहगंज में अहिरवार समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे.

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति और गरीब परिवार के बच्चों के लिए निशुल्क किताबें, छात्रवृत्ति एवं हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही मेधावी बच्चों की मेडिकल, इंजीनियरिंग की फीस भी सरकार दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने का काम किया है, ताकि गरीब व्यक्ति भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके.

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत बिना ब्याज दिए जा रहे 10 हजार रुपए

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि गरीब परिवारों को जीवन निर्वाह में कोई कठिनाई नहीं आए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे-छोटे व्यवसायियों को कोरोना काल में फिर से व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री स्व-निधि तथा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत 10 हजार रुपए बिना ब्याज के दिए जा रहे हैं. आयुष्मान कार्ड के जरिए अब कोई भी गरीब व्यक्ति अच्छे से अच्छे प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बने इसके लिए स्व-सहायता समूह के माध्यम से अनेक आर्थिक गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रत्येक माह प्रदेश के स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपए का बैंक लिंकेज कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई स्व-सहायता समूह उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं.

25 फरवरी को मनाया जाएगा रोजगार दिवस

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 25 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने शाहगंज नगरीय निकाय द्वारा वार्ड नंबर 4 एवं 5 में बनाए गए प्रधानमंत्री आवास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के अन्य निकायों को शाहगंज से सीखना चाहिए कि कैसे व्यवस्थित और सुंदर ढंग से प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा सकता है. शाहगंज के वार्ड नंबर 4 तथा 5 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 176 मकान बनाए गए हैं और 44 मकान प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं. उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 तथा 5 के तीन व्यक्तियों की कोरोना काल में मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भेंट कर समूह की आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. इस अवसर पर सांसद  रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व विधायक  राजेंद्र सिंह राजपूत तथा अहिरवार समाज के अध्यक्ष  नर्मदा प्रसाद उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :

MP Corona Death: तीसरी लहर को हल्के में लेने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, एमपी में कोरोना हुआ जानलेवा, जानें आंकड़े

Indore Corona Cases: इंदौर में कोरोना का कहर जारी, मिले 1,784 नए मरीज और 6 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget