एक्सप्लोरर

MP Corona Death: तीसरी लहर को हल्के में लेने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, एमपी में कोरोना हुआ जानलेवा, जानें आंकड़े

इंदौर में पिछले 24 घंटे में 1784 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक अभी तक इंदौर में कोरोना से 1426 लोगों की मौत हुई है. वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है.

MP Corona Death कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई है. तीसरी लहर में अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 8 पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा दर्ज हो चुका है. बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर में उज्जैन-इंदौर संभाग में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मौत इंदौर में हो रही है. इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी यहां सबसे ज्यादा है. यदि पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो इंदौर में छह लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है. 

इंदौर संक्रमितों के आंकड़े में सबसे आगे

बता दें कि अभी तक इंदौर मध्य प्रदेश के टॉप कोरोना संक्रमित शहरों में शुमार है. यहां पर कोरोना की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. इंदौर में अभी तक कोरोना के 197636 मरीज सामने आ चुके हैं. इसके अलावा 24 घंटे में यहां पर 1784 मरीज दर्ज किए गए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक इंदौर में कोरोना से 1426 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां पर 2400 लोगों को अनुग्रह राशि 12 करोड़ रुपए बांटी जा चुकी है,  इस प्रकार सरकारी आंकड़ा और वास्तविक आंकड़े में भी फर्क दिखाई दे रहा है. इससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में मौत का आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है. पूरे मध्य प्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई है जबकि उज्जैन इंदौर संभाग में 8 लोगों ने दम तोड़ दिया. इससे यह पता चलता है कि उज्जैन इंदौर संभाग में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

उज्जैन और रतलाम में 2 मौत

इंदौर के अलावा उज्जैन संभाग में भी मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. उज्जैन में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मौत दर्ज की गई, जबकि रतलाम जिले में भी लगातार दूसरे दिन एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. 

तीसरे लहर में मौत नहीं होने का मिथक टूटा

कोरोना से पिछले कुछ समय में मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा था इसलिए यह माना जा रहा था कि तीसरी लहर में अधिक लोगों की मौत नहीं होगी लेकिन जहां पर अधिक कोरोना पॉजिटिव अधिक मामले सामने आ रहे हैं, वहां मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. डॉक्टर रौनक एलची के मुताबिक गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.

अब इंदौर में कोरोना उतार की ओर- कलेक्टर 

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर में जिन लोगों की कोरोना से मौत की खबरें आ रही है वे लोग किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. यदि यह कहा जाए कि शुद्ध रूप से कोरोना ही मौत का कारण है तो यह गलत होगा, लेकिन अभी एहतियात बरतने की बेहद जरूरत है. इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3000 तक पहुंच गया था जो कि अब धीरे-धीरे उतार की ओर है. अब 1800 से अंदर कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आगे और भी आंकड़ा कम हो जाएगा, मगर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की सख्त जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

इस खदान से उगलेगा सोना, दो दशक से जारी है सोने की खोज

MP Congress News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर साधा निशाना, शिक्षा मंत्री के बयान पर भी किया ये पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget