एक्सप्लोरर

MP News: महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन 5 अक्टबर को, भक्तों को मिलेंगी ये सुविधाएं

MAHAKAL TEMPLE: महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अक्टूबर को करेंगे. इसके बाद श्रद्धालुओं को और भी कई सुविधाएं मिलेगी.

MAHAKAL: प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण के दूसरे चरण का काम भी पूरा हो गया है. 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 7:00 बजे दूसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद मंदिर में अन्न क्षेत्र के साथ-साथ कई और सुविधाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराई जाएगी. 

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत प्रथम चरण का काम पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरू किया गया था. अब दूसरे चरण का कार्य भी पूरा हो गया है. महाकालेश्वर मंदिर के दूसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अक्टूबर को करेंगे. कलेक्टर ने लोगों को लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर साक्षी बनने की अपील की है. विस्तारीकरण योजना के तहत अभी भी कार्य होते रहेंगे मगर दूसरे चरण के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं को कई महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी. 

पांच चरणों में बांटा गया है विस्तारीकरण का दूसरा भाग

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि विस्तार करने का दूसरा चरण 5 भागों में बांटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले नीलकंठ पथ की बात करें तो यहां पर सुसज्जित, आकर्षक पथ तो बनाया ही गया है, इसके अलावा जनता के लिए कई और सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. यहां पर लैंडस्कैपिंग भी देखने को मिलेगी. 

50000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन शाला

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का मुताबिक दूसरे चरण के निर्माण कार्य में 50000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन शाला बनाई गई है. इसे अन्न क्षेत्र का नाम दिया गया है. इस भोजनशाला को आगे चलकर एक श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत भी किया जाएगा. इसके लिए भी मंदिर समिति ने योजना तैयार कर रखी है. महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालु यहां पर आराम से भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे.

अनुभूति वन भी करेगा भक्तों को आकर्षित

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अनुभूति वन और तपोवन की भी कल्पना को साकार किया गया है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि यहां पर हजारों की संख्या में भक्ति कुछ समय के लिए विश्राम भी कर सकेंगे. 

24 घंटे होंगे मंदिर के शिखर दर्शन

भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से उज्जैन आते हैं. मंदिर समिति ने दूसरे चरण के विस्तारीकरण के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा है कि श्रद्धालुओं को कम से कम शिखर दर्शन 24 घंटे होते रहे. कलेक्टर के मुताबिक मंदिर के बाहर शिखर दर्शन की बेहतर व्यवस्था रहेगी.

ये भी पढ़ें: MP News: वीडी शर्मा बोले- पीएम मोदी के आह्वान को देश की जनता ने बनाया मिशन,अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उठाई झाडू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget