एक्सप्लोरर

MP में स्कूल बस पलटने से 20 छात्र घायल, कइयों के हाथ-पैर की हड्डी टूटी, शाजापुर में हादसे में दो की मौत

MP School Bus Accident: मध्य प्रदेश के नेपानगर में एक स्कूल बस धारणी नदी के किनारे पलट गई, जिससे 20 छात्र घायल हो गए वहीं दूसरी ओर शाजापुर में डिवाइडर से कार के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई.

Shajapur Car Accident: मध्य प्रदेश के नेपानगर में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस के एक नदी के किनारे पलट जाने से 20 छात्र घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. नेपानगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निर्भय सिंह अलवा ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे धारणी नदी के पास हुई. उन्होंने बताया कि तेज गति से चल रही बस सड़क से उतरकर पलट गई.

अधिकारी के अनुसार, चार छात्रों के हाथ या पैर की हड्डी टूट गयी और उनके सिर में भी चोटें आई हैं. सभी घायल छात्रों को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने चालक से बस की गति धीमी करने का अनुरोध किया था लेकिन उसने छात्रों की बात नहीं सुनी. यह घटना बुरहानपुर से 45 किलोमीटर और राज्य की राजधानी भोपाल से 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हुई.

बस नेपानगर के एक स्कूल जा रही थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

शाजापुर में सड़क हादसे में दो की मौत

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार के सड़क डिवाइडर से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपनिरीक्षक बाबूलाल डाबी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर नैनावद गांव के पास देर रात करीब ढाई बजे हुई.

उन्होंने बताया कि चार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मनावर से बीनागंज लौट रहे थे तभी उनकी कार पुल पर डिवाइडर से टकरा गई. अधिकारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान विनोद तिवारी और उमेश गुप्ता के रूप में की गई है.

हादसे में हताहत हुए लोग बीनागंज (गुना जिला) के निवासी थे. अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद दो अन्य घायलों को आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के जालोर में दलित दूल्हे की घोड़ी छीनकर भाग गए दबंग, शादी में मच गई अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget