एक्सप्लोरर

MP News: चार साल की मासूम से मुंहबोले मामा ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घर पर चलाया बुलडोजर

Singrauli Rape: बच्चियां आरोपी युवक को अपना मामा मानती थी, लेकिन दरिंदगी भरी इस घटना ने मानवता को और रिश्ते को पूरी तरह शर्मसार कर दिया.

Singrauli Rape Case News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर को जेसीबी मशीन से ढहा दिया. दरअसल सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में चार साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. यह वारदात किसी और ने नहीं बल्कि मासूम बच्ची की मुंहबोले मामा ने ही किया है.
 
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब बच्ची की मां अपने घर से दुकान पर सामान लेने गई थी, मासूम बच्ची के साथ घर उसका मामा टीवी देख रहा था ,इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया.

मासूम बच्ची रोती बिलखती रही, आस पास के लोग रोने की आवाज सुनकर आ गए, बच्ची ने अपनी मां को अपने मामा की करतूत को बताया,जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, आरोपी को आस पास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया जा रहा है आरोपी और बच्चियों की मां का भाई बहन जैसे रिश्ते से जुड़े थे और बच्चियां आरोपी युवक को अपना मामा मानती थी, लेकिन दरिंदगी भरी इस घटना ने मानवता को और रिश्ते को पूरी तरह शर्मसार कर दिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और प्रशासन के द्वारा आरोपी युवक के घर पर बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया.

पॉक्सो व अप्राकृतिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज
इस बड़ी घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया. जिसके बाद एसपी यूसुफ कुरैशी के निर्देशन व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शीतला यादव ने आरोपी शिब्बू पनिका पिता रामलखन पनिका उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित और आरोपी का मेडिकल कराया. बताया जाता है कि अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद मासूम की स्थिति गंभीर है.

आरोपी का घर किया ध्वस्त
इस मामले को संज्ञान में लेते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया. सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर अरुण परमार एवं पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की तैयारी की जाने लगी. पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी की निगरानी में तहसीलदार रमेश कोल, निरीक्षक यू पी सिंह, आर आई भूपेंद्र सिंह समेत रेलवे के अधिकारी, नगर निगम व बिजली विभाग का अमला आरोपी का घर गिराने पहुंच गया. शाम 6 बजे तक घर को जमींदोज कर दिया गया. आरोपी को हिरासत में लेने के महज 8 घंटे के भीतर प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए समाज में नजीर पेश की है.

प्रदेश में ऐसे मामलों में है मौत की सजा का प्रावधान
शिवराज सरकार ने बीते समय में दुष्कर्म के ऐसे मामले जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप या गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. ऐसे मामलों में मौत की सजा का प्रावधान है. समाज के लोगों का मानना है कि इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस मानकर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा आरोपी को मौत की सजा दिलायी जाए.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
Embed widget