एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव की तैयारियों का जायजा, अगले हफ्ते निर्वाचन आयोग का दल करेगा मध्य प्रदेश का दौरा

MP Assembly Elections: राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है.

MP Assembly: मध्य प्रदेश में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप चुनाव आयुक्तों का एक दल अगले सप्ताह राज्य का दौरा करेगा.  सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीम के सोमवार से दो दिन तक भोपाल में रहने की संभावना है. 

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने इससे पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए चार अन्य राज्यों मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा किया था. पांचों राज्यों में इस साल अक्टूबर-नवंबर में एक साथ चुनाव होने की संभावना है. 

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, जबकि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों वाले ‘पूर्ण आयोग’ के चुनावी राज्य का दौरा करने से पहले उप चुनाव आयुक्त चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करते हैं. पूर्ण आयोग अपने दौरे के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों के साथ बातचीत करते हैं. 

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. चूंकि लोकसभा चुनाव आमतौर पर अप्रैल-मई में होते हैं, इसलिए तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना है. 

बता दें कि इस साल राज्य में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी एक जुलाई को शहडोल आ रहे हैं. इसे मिलाकर साल 2023 में पीएम मोदी पांचवीं बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं.

पीएम मोदी के शहडोल दौरे को लेकर हल्का बदलाव किया गया है. पहले पीएम मोदी तखत पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद करने वाले थे, लेकिन अब पीएम मोदी खाट पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे.इससे पहले प्रधानमंत्री 27 जून को शहडोल आने वाले थे, लेकिन भारी बारिश की चेतावनी के बाद पीएम मोदी का शहडोल दौरा स्थगित कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें: ABP Cvoter Survey: मध्य प्रदेश के किस रीजन में कांग्रेस-BJP एक दूसरे से आगे-पीछे? सर्वे के आंकड़ों ने चौंका डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget