एक्सप्लोरर

एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, झमाझम बरसात से प्रदेश के 10 डैम लबालब

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

MP Weather Update: लो प्रेशर एरिया, मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश मप्र में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होने का अनुमान जताया है.

बता दें मप्र में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी. मानसून की दस्तक के बाद शुरुआत में भले ही अच्छी बारिश नहीं हुई, लेकिन इसके बाद से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. प्रदेश में अब तक 23.3 इंच से ज्यादा बरसात हो चुकी है. झमाझम बारिश की वजह से नदी-तालाब सभी उफान पर है, जबकि 10 बड़े बांध भी लबालब हो गए, जिनके गेट खोलना पड़ रहे हैं. 

रविवार को 25 जिलों में बारिश
रविवार को भी प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बरसात हुई. सबसे ज्यादा बारिश ग्वालियर में 1.8 इंच दर्ज की गई, जबकि पचमढ़ी में 1.7 इंच, शिवपुरी-शाजापुर में डेढ़ इंच, गुना में 1.1 इंच, टीकमगढ़ में 1.2 इंच, सीहोर में 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई. मध्य प्रदेश में एक ओर बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए हैं तो दूसरी ओर जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियों से जूझना भी मुश्किल हो रहा है.

आज इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इन जिलों में नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, दमोह, सागर और छतरपुर जिले शामिल हैं, जबकि सीहोर, विदिशा, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति रहेगी.

यह भी पढ़ें: Mahakal Darshan: सावन के तीसरे सोमवार रात 2:30 बजे तक महाकाल देंगे दर्शन, दिखेगा यह अनोखा रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget