एक्सप्लोरर

MP News: कांग्रेस कार्यालय पर लगे शिवराज सरकार के खिलाफ पोस्टर, लिखा- '50 फीसदी कमीशन...'

MP Politics: कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 'कांग्रेस पोस्टर के जरिये जनता को भ्रमित कर रही है.

MP Poster War: विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति पोस्टर वार शुरू हो गया है. बीते एक महीने पहले जहां राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे, इस पोस्टर पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज के पोस्टर लगाए गए थे.वहीं अब कांग्रेस ने अपने कार्यालय पर पोस्टर लगा कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार सहित अन्य स्थानों पर लगे पोस्टरों पर लिखा है- घोटाला, घोटाला, शिवराज के घोटाले, कांग्रेस ने खोल डाले. बीजेपी सरकार के घोटालों का पर्दाफाश.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज दो ढाई महीने का समय ही शेष रह गया है. लंबे समय बाद मध्य प्रदेश बीजेपी ने चुनाव से दो महीने पहले ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.

हालांकि 230 सीटों में से अभी 39 सीटों पर ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. बीजेपी ने जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, उन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इधर बीजेपी के द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करते ही प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो दूसरी तरफ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी पत्रकार वार्ता आयोजित कर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है. 

पोस्टर के जरिये कांग्रेस ने लगाये ये आरोप

कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर अनेक पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में कुछ मुख्य गेट पर भी लगे हैं. इन पोस्टरों पर लिखा है कि शिवराज के घोटाले, कांग्रेस ने खोल डाले, बीजेपी सरकार के घोटालों का पर्दाफाश. 50 फीसदी कमीशन रेड, घोटाला सेठ आदि लिखा हुआ है. कुल मिलाकर अब जो भी कांग्रेसी प्रदेश कार्यालय में जाएगा, तो उसकी नजर इन पोस्टरों पर जरुर पड़ेगी. 

बीजेपी ने कांग्रेस के आरोप पर किया पलटवार

इधर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है. प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, 'कमलनाथ सरकार के दौरान प्रदेश की 7 सिंचाई परियोजनाओं में 877 करोड़ रुपए घोटालों की ईडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ था.' उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने बांध नहरों के लिए 877 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया था, जिनका काम शुरु ही नहीं हुआ था.

यह इतिहास है इस देश का, बिना काम शुरु हुए 877 करोड़ का पेमेंट कर दिया गया था. अब पोस्टरों के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है. प्रदेश की जनता सब जानती है.'

ये भी पढ़ें: MP Assembly Elections: MP में कांग्रेस-BJP को किस जाति के कितने वोट मिलेंगे? पढे़ं चौंकाने वाला सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget