एक्सप्लोरर

Exclusive: ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने क्यों नहीं बनाया था सीएम? आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया ये जवाब

MP Politics: प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के वक्त अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के अध्यक्ष होते, तो मैं सिंधिया के साथ खड़ा होता. लेकिन, चेहरे के रूप में वहां कमलनाथ आगे थे.

Jyotiraditya Scindia News: कल्की पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सिंधिया को कांग्रेस (Congress) ने सभी पदों पर बिठाया था. उन्होंने कहा कि अगर सिंधिया 2018 में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष होते तो मैं मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम का समर्थन करता. उन्होंने यह बात एबीपी लाइव को दिए एक खास इंटरव्यू में कही है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों छोड़ी कांग्रेस

उनसे सवाल किया गया था कि मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में क्या कहेंगे? क्या आपको नहीं लगता कि उन्होंने बेहद विवश होकर कांग्रेस को छोड़ा होगा? इस सवाल के जवाब में प्रमोद कृष्णम ने कहा कि नहीं,ज्योतिराज सिंधिया के साथ कुछ गलत नहीं हुआ.किसने कहा उनके साथ गलत हुआ? उन्हें तो सभी पदों से नवाजा गया.चुनाव के वक्त सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष नहीं थे.कमल नाथ प्रदेश अध्यक्ष थे.

उन्होंने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव के वक्त अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के अध्यक्ष होते, तो मैं सिंधिया के साथ खड़ा होता. लेकिन, चेहरे के रूप में वहां कमलनाथ आगे थे. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल थे और राजस्थान में सचिन पायलट थे.पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह थे. इससे पहले सभी प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाया गया.सिर्फ राजस्थान में सचिन पायलट को ही मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया.सिर्फ पायलट के साथ ही नाइंसाफी हुई. जिसके साथ नाइंसाफी होती है,मेरा फर्ज बनता है कि मैं उसके साथ खड़ा रहूं.घर में भी किसी के साथ नाइंसाफी होती है, तो घर के वरिष्ठ लोगों का या कर्तव्य होता है कि उसके हितों की रक्षा की जाए.

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के संबंध कैसे हैं?

उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया कमलनाथ के साथ थे. ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया तो कमलनाथ के लिए बच्चे की तरह है. उनसे पूछा गया कि ऐसे में तो अशोक गहलोत के लिए भी सचिन पायलट भी बच्चे की ही तरह हैं.इसके जवाब में आचार्य प्रमोद ने कहा कि सचिन पायलट भी तो अशोक गहलोत को पिता तुल्य मानते हैं, लेकिन अशोक गहलोत सचिन पायलट को कभी निकम्मा तो कभी नकारा कहते हैं.अशोक गहलोत को थोड़ा दिल बड़ा करना चाहिए.अशोक गहलोत अगर यह फैसला कर लें कि सचिन पायलट के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा हूं तो राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री सचिन पायलट होगा और गहलोत देश के सबसे बड़े नेता होंगे.क्योंकि देश त्यागी और तपस्वियों को मान देता है.

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर दी थी. राज्य सभा चुनाव और मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने 10 मार्च 2020 को कांग्रेस छोड़ दी थी. उनके साथ समर्थक कांग्रेस विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद 2018 में बनी कांग्रेस के कमलनाथ की सरकार गिर गई थी.

ये भी पढ़ें 

Bajrang Dal Controversy: बालाघाट में भी कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की कोशिश, विहिप-बजरंग दल ने मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget