एक्सप्लोरर

Indore Holi 2024: 'अपने घर पर रहें वरना पुलिस...' वीडियो वायरल होने पर सब इंस्पेक्टर पर हुआ ये एक्शन

Indore Viral Video: इंदौर सहित पूरे देश में होली की धूम मची है. सुरक्षा व्यवस्था के दौरान कड़े इंतजाम किए थे. इसी क्रम में लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक सब इंस्पेकटर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

Indore News Today: इंदौर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें इंदौर के एक थाने की महिला पुलिस अधिकारी रील बनाने के लिए माइक पर अनाउंसमेंट करती नजर आ रही है. महिला पुलिस अधिकारी रील वायरल होने के बाद यह मामला आला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया. इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.

इंदौर में एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर को लट्ठमार होली की चेतावनी देना भारी पड़ गया. दरअसल, महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह पुलिस की गाड़ी में बैठकर वायरलेस सेट से आम जनता को लट्ठमार होली की चेतावनी देती नजर आ रही है. इस मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए.

ये है पूरा मामला
आजकल सोशल मीडिया का चलन है. फेम पाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर रील बना कर डाल रहे हैं. रील बनाने के चक्कर में चाहे आम आदमी हो या पुलिस अधिकारी कभी-कभी ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

सोमवार (25 मार्च) को मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में होली की धूम मची थी. लोग अलग-अलग ढंग से होली के जश्न में डूबे हुए थे. इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई थी.

इसी सिलसिले में लसूड़िया थाना क्षेत्र की सब इंस्पेक्टर खुशबू परमार भी होली पर अपने क्षेत्र में दौरा कर रही थी. इस दौरान पुलिस की गाड़ी में वायरलेस सेट के जरिए उन्होंने लोगों को समझाइस दी.

खुशबू परमार ने लोगों को वायरलेस सेट के माध्यम से कहा, "जनता से निवेदन है, आचार संहिता का ध्यान रखें. अपने-अपने घर चले जाएं. 4 बजे तक होली खेलने का समय निर्धारित किया गया था. इस दौरान उन्होंने आगे कहा, "इस मौके आप अपने घर में रहें वरना पुलिस द्वारा लट्‌ठमार होली का आयोजन किया जाएगा."

वीडियो वायरल होगी हुई ये कार्रवाई
होली के मौके पर जब सब इंस्पेक्टर खुशबू परमार यह ऐलान कर रही थीं. वह खुद मुस्कुरा रही थी. यह वीडियो सोमवार की शाम को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के आदेश से दिए.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: फांसी के फंदे पर झूलती मिलीं मां और बेटियां, तीन की मौत, एक बेटी अस्पताल में भर्ती

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget