एक्सप्लोरर

MP: उज्जैन दौरे से पहले PM मोदी की सुरक्षा की तैयारी में जुटी पुलिस, चेकिंग के दौरान मिला 4 किलो सोना

MP News: पीएम मोदी के उज्जैन दौरे से पहले पुलिस को चेकिंग अभियान में 4 किलो सोना मिला है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

PM Modi Ujjain Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे से पहले सुरक्षा इंतजाम में लगे पुलिसकर्मियों को चेकिंग के दौरान 4 किलो सोना मिला है. महाकाल थाना पुलिस ने चोरी की शंका में सोने के आभूषणों को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं. आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. यह चेकिंग अभियान शहर के सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ होटल और लॉज में भी चल रहा है. 

महाकाल थाना क्षेत्र की एक होटल पर जब पुलिस ने दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई. इस दौरान उनके पास से 4 किलो सोने के आभूषण बरामद किए गए. जब दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए. पहले तो उन्होंने खुद को व्यापारी बताते हुए मुंबई का पता बताया. इसके बाद जिस फर्म के बारे में दोनों ने बताया वह फर्म फर्जी निकली. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद में पुलिस ने धारा 102 के तहत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से जब्त किए गए सोने के आभूषण की कीमत करोड़ों रुपये है. आरोपियों के नाम हेमंत जैन और जतिन जैन हैं और ये दोनों नवी मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

बेल्ट में छुपा रखा था सोना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने विशेष प्रकार के बेल्ट के माध्यम से सोने के आभूषण को अपने शरीर से लपेटकर छिपा रखा था. जब दोनों की तलाशी ली गई तब जाकर सोना बरामद हो पाया. दोनों आरोपी बार-बार बयान भी बदल रहे हैं. पहले तो उन्होंने खुद को व्यापारी बताया फिर बाद में कर्मचारी बताने लगे. इस मामले में पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दे दी है. 

सोने के कोई भी दस्तावेज नहीं मिले

पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों से जब सोने के दस्तावेज के बारे में पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए. उनके पास वह सूची जरूर मिली है जहां उन्हें सोने की डिलीवरी देना थी लेकिन जहां से वे सोना लेकर आए हैं. इस बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए. पुलिस के मुताबिक आरोपियों का यह भी कहना है कि वह 2 किलो सोने की डिलीवरी देने के लिए आए थे, जबकि 2 किलो सोना सैंपल के रूप में रख रखा था. हालांकि इतना भारी मात्रा में सैंपल का सोना लेकर घूमने की कहानी भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है. 

Bhopal News: कॉलेज कैंपस में घुसे बाघ का नहीं मिला लोकेशन, प्रशासन की अपील- बेवजह बाहर न घुमे छात्र

Jabalpur News: जब पुंगी बजाने वालों की बजी 'पुंगी', उपद्रवियों पर जबलपुर पुलिस के दमदार एक्शन का वीडियो वायरल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget