एक्सप्लोरर

MP Police Constable Recruitment: दो कैंडिडेटों की मौत के बाद पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का फिजिकल टेस्ट टला, अब इस तारीख के बाद होगा

MP News : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने लिखा है, पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट को वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए 2 जून तक स्थगित किया गया है.

MP News: जबलपुर में पुलिस भर्ती ( Police Constable Recruitment) के लिए हो रही दौड़ में बीमार पड़े एक युवक की मौत हो गई है. इसके बाद प्रदेश शासन ने इस परीक्षा को 2 जून तक के लिए टाल दिया है. इसकी जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र (Narottam Mishra)ने ट्वीट करके दी. इससे पहले जबलपुर में ही एक दौड़ के बाद बीमार पड़े एक युवक की मौत हो गई थी. यह परीक्षा 9 मई से शुरू हुई थी. लेकिन इन दिनों जारी भीषण गर्मी और लू के कारण कैंडिडेट को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

कहां का निवासी था मृतक कैंडिडेट

बालाघाट निवासी 29 साल के इंदरकुमार लिल्हारे 10 मई को 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हो गया था. उसके नाक-कान से खून निकल रहा था. उसे गंभीर हालत में शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई. इसके एक दिन पहले ही सिवनी निवासी 22 साल के नरेंद्र कुमार गौतम की मौत हो गई थी. वह भी 800 मीटर की दौड़ के बाद ही बेहोश हुआ था. इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. वह अपने माता-पिता की एकमात्र जिवित संतान था.  

जबलपुर में गुरुवार को भी पुलिस आरक्षक भर्ती की फिजिकल परीक्षा में 179 कैंडिडेट शामिल हुए. जबलपुर के बरेला निवासी 27 साल के शिवम सेन की दौड़ के बाद तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उसे रांझी अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे विक्टोरिया रेफर कर दिया गया.

दो मौतों और कई लड़कों के बीमार पड़ने की खबरों को शासन ने गंभीरता से लिया है. यह परीक्षा ऐसे समय कराई जा रही है, जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने ट्विटर पर लिखा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट को वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए 2 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

आरक्षक के कितने पदों पर होनी है भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के 6 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड आयोजित कर रहा था. इसके लिए जनवरी और फरवरी में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए किया गया था. फिजिकल टेस्ट 9 मई से शुरू हुए थे, लेकिन इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में काफी कठिनाई आ रही थी. 

फिजिकल टेस्ट के लिए बनाए गए थे 6 सेंटर

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए राज्य शासन ने प्रदेश में छह स्थान चयनित किए थे. इन्हीं जगहों पर फिजिकल टेस्ट हो रहा था. इनमें इंदौर का पीटीएस मूसाखेड़ी, भोपाल का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम परेड ग्राउंड, ग्वालियर का परेड ग्राउंड, जबलपुर का परेड ग्राउंड, उज्जैन का महानंदा नगर एरिना ग्राउंड और सागर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड में भर्ती परीक्षा चल रही थी. यह भर्ती परीक्षा 9 जून तक चलने वाली थी. 

यह भी पढ़ें

MP Covid Update: मध्य प्रदेश में मिले कोरोना संक्रमण के 45 मामले, इस जिले में मिले सबसे अधिक मरीज

Singrauli News: फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक से मिलने आई छत्तीसगढ़ की युवती से गैंगरेप, पुलिस ने गिरफ्तार किए तीनों आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget