एक्सप्लोरर

MP Panchayat Election: राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में नहीं होंगे पंचायत चुनाव

MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में पंचायत चुनाव रद्द करने का फैसला लिया है. पढ़ें पूरी खबर...

MP Panchayat chunav: मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को निरस्त करने का फैसला लिया गया है. यह फैसला राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है.  बता दें कि बीते 4 दिसंबर को पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुई अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया है. हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव रद्द करने का कारण नहीं बताया गया है.  मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि निर्वाचन संबंधी समस्त आवश्यक कार्यवाही को निरस्त किया जाता है.

क्या कहना है राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बी. एस. जामोद ने कहा कि आयोग ने ये फैसला किया है कि 4 दिसंबर से जो पंचायत चुनाव घोषित हुए थे वो प्रक्रिया निरस्त की जाए. जिन अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पेपर के साथ निक्षेप राशि जमा की है वो सभी अपनी निक्षेप राशि वापस प्राप्त करने के हकदार हैं.

बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसकी वजह से राज्य सरकार की ओर से राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इसके अलावा सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रमों पर रोक लगाने की बात कही गई है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करने और टीके की दोनाें खुराक जल्द से जल्द लेने की अपील की है.  राज्य के गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पिछले दिनों कोरोना को देखते हुए पंचायत चुनाव नहीं कराने को कहा था. उन्होंने कहा था कि लोगों का जीवन चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है. वहीं दूसरी ओर राज्य में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा काफी तूल पकड़ चुका है. 

इसे भी पढ़ें :

MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण से चुनाव रद्द करने के प्रस्ताव तक, जानिए अब तक क्या हुआ

Omicron के खतरे को लेकर शिवराज चौहान ने की बैठक- राज्य में अभी नहीं लगेंगे कोई नए प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget