एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: क्या अगले महीने से लाड़ली बहनों को नहीं मिलेंगे 1250 रुपये? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जताई ये आशंका

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि शिवराज सरकार की सभी योजनाएं यथावत चलती रहेंगी. उन्होंने कह दिया है कि लाड़ली बहना योजना की किस्त महिलाओं को समय पर दी जाएगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में क्या अगले महीने से लाड़ली बहनों को 1,250 रुपये नहीं मिलेंगे? यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 'लाड़ली बहना योजना' के बंद होने का अंदेशा व्यक्त किया है. इसे लेकर उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने सोशल मीडिया X पर बाकायदा ट्वीट कर मामा शिवराज से बहनों के लिए कुछ करने के लिए कहा है. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) दो दिन पहले ही सोशल मीडिया X पर बता चुके हैं कि 10 जनवरी को लाड़ली बहनों को इस महीने की किस्त मिल जाएगी.

उमंग सिंघार ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर कहा कि 'लाड़ली बहना योजना बंद करने का अंदेशा सही निकल रहा है. सरकार के लिए योजना में पैसे देने का संकट सामने खड़ा है. प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद जनवरी की 8वीं किस्त के लिए 1,596 करोड़ रुपये का इंतजाम बड़ी मुश्किल से हो पाया है. 10 जनवरी को तो लाड़ली बहनों के खाते में 1,250 रुपये की राशि जैसे तैसे आ जाएगी लेकिन, फरवरी की किस्त को लेकर विभाग बेहद परेशान और असमंजस में है.'

'कहां हैं आप मामा जी'
उमंग सिंघार ने आगे लिखा कि, 'महिला और बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग से फरवरी की किस्त जारी करने के लिए बजट मांगा है. जबकि वित्त विभाग ने 38 से अधिक योजनाओं में बिना अनुमति वित्तीय आहरण पर पहले ही रोक लगा दी है. कहा हैं आप मामा जी! बहनों के लिए कुछ तो करिए!'

शिवराज ने बहनों को बेफिक्र रहने के लिए कहा
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की आशंका के विपरीत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार (8 जनवरी) को लाड़ली बहनों को बेफिक्र रहने के लिए कहा है. बता दें शिवराज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि 'मुझे खुशी है कि 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में फिर पैसा आ रहा है. मैं लाड़ली बहनों को लखपति बहना बनाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और सरकार के साथ मिलकर निरन्तर काम करूंगा.'

सीएम मोहन यादव ने कही ये बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि शिवराज सरकार की सभी योजनाएं यथावत चलती रहेंगी. उन्होंने पहले ही कह दिया है कि लाड़ली बहना योजना की किस्त महिलाओं को समय पर दी जाएगी. वैसे सरकार के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राज्य का खजाना बिल्कुल खाली है और योजनाओं के लिए पैसों का इंतजाम करने में मुख्यमंत्री मोहन यादव को पसीना आ रहा है.

ये भी पढ़ें:

MP Politics: कैलाश के मंत्री बनते ही इंदौर की बम-बम, विजयवर्गीय ने शहर को दी इन दो बड़ी योजनाओं की सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget