एक्सप्लोरर

MP Nursing Exam 2024: नर्सिंग छात्रों के लिए राहत भरी खबर, कल से शुरू होगी नर्सिंग की परीक्षाएं

MP Nursing Exams Date: मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षाओं के लिए जबलपुर समेत कुल 181 केंद्र बनाये गये हैं. 30 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे. 15 मई यानी कल से नर्सिंग की परीक्षाएं शुरू होगी.

Jabalpur News: हजारों नर्सिंग छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MP Medical Science University) 3 साल बाद नर्सिंग परीक्षाओं का आयोजन करने जा रही है. बुधवार 15 मई से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए जबलपुर में 3 केंद्रों को मिलाकर प्रदेश भर में 181 केंद्र बनाए गए हैं. नर्सिंग की परीक्षा में 30 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे.

मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक बीएससी प्रथम वर्ष (2020- 21) की परीक्षाएं 15 मई से, बीएससी तृतीय वर्ष (2019-20) की परीक्षाएं 16 मई से, पोस्ट-बेसिक बीएससी (2020-21) 17 मई से और एमएससी नर्सिंग (2020-21) की परीक्षाएं 20 मई से आयोजित की जा रही हैं. सोमवार (13 मई) को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए. विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज मंगलवार (14 मई) आखिरी तारीख है.

3 साल बाद नर्सिंग परीक्षाओं का आयोजन

बता दें कि सत्र 2020-21 की नर्सिंग परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने की थी, लेकिन कोरोना महामारी और अदालत की रोक के कारण परीक्षाएं नहीं हो सकीं. 300 से अधिक कॉलेजों की सीबीआई जांच के बाद हाईकोर्ट ने पहले कुछ कॉलेजों को परीक्षाएं कराने की अनुमति दी. फिर अंत में सभी कॉलेजों को परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए. मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल ने बताया कि नर्सिंग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर नजर रखने के लिए सख्त बंदोबस्त किये गये हैं.

मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी की तैयारी पूरी

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ग्वालियर, इंदौर, सागर में परीक्षा के लिए कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किये गए हैं. शासकीय कॉलेजों के अलावा अर्धशासकीय संस्थानों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचा दिये गये हैं. ऑब्जर्वर और फ्लाइंग स्क्वाड की ड्यूटी भी लगा दी गई है. सोमवार को तैयारियों की मॉनिटरिंग की गई. परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शासकीय महाविद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है.

मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी की तरफ से नर्सिंग परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 181 केंद्र बनाए गए हैं. कुल 30 हजार 799 स्टूडेंट्स नर्सिंग की परीक्षाओं में बैठेंगे. 56 केंद्रों पर बीएससी फर्स्ट ईयर के 15 हजार 783 छात्र शामिल होंगे. बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में 8 हजार 793 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उनके लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 43 केंद्रों पर होनेवाली पोस्ट-बेसिक बीएससी की परीक्षा में 4 हजार 601 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

एमएससी नर्सिंग की परीक्षा में 1 हजार 622 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. परीक्षा केंद्रों की संख्या 38 रहेगी. मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी नर्सिंग के साथ पैरामेडिकल परीक्षा का आयोजन भी करा रही है. बीएमएलटी द्वितीय वर्ष के सत्र 2020-21 की परीक्षा कल बुधवार 15 से शुरू होकर 22 मई को समाप्त होगी. परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रखा गया है. इसी तरह सत्र 2021-22 के बीएमएलटी की परीक्षा 28 मई से होगी.

एमपी में मतदान की समाप्ति पर कमलनाथ बोले, 'जनता ने आशीर्वाद दिया है', BJP ने कहा- 4 जून का इंतजार करना चाहिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नये वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget