एक्सप्लोरर

नर्सिंग घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दमोह के इन दो कॉलेजों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

CBI Raid in MP: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी एक्शन मोड में है. हालिया दिनों साक्ष्यों की जांच के लिए सीबीआई ने दमोह सहित कई जगहों पर छापेमारी की.

Damoh News Today: मध्य प्रदेश में घटित नर्सिंग घोटले के बाद से सीबीआई एक्शन मोड में है. सीबीआई लगातार नर्सिंग कॉलेजों में जांच पड़ताल और सभी आवश्यक साक्ष्यों की छानबीन के लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर ही है. 

शुक्रवार (23 अगस्त) देर रात को भी सीबीआई ने दमोह में नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. अचानक सीबीआई की रेड से अन्य कॉलेज संचालकों में भी हड़कंप मच गया, कॉलेज प्रशासन में उहापोह की स्थिति देखी गई. 

दो कॉलेजों पर सीबीआई ने मारे छापे
सीबीआई ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात दमोह के क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय लाल के नर्सिंग पर छापेमारी की, इसके बाद सीबीआई ने बाइबल कॉलेज में छापेमारी कार्रवाई की है. 

इससे पहेल बीते शुक्रवार को भी सीबीआई टीम क्रिश्चयन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में पहुंची थी, इस बार सीबीआई अफसरों ने दोनों कॉलेजों में दस्तावेजों की बारीकी से जांच की है. 

बच्चों को किया था गलत तरीके से एडॉप्ट 
बीते दिनों पुलिस ने ईसाई मिशनरी की संस्था पर बड़ी कार्रवाई की थी. इस मामले में संचालक डॉ. अजय लाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इन पर आरोप था कि दो बच्चों को गलत तरीके से एडॉप्ट किया गया था. 

इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बनाया था. पुलिस के जरिये एफआईआर दर्ज करते ही आरोपी डॉ. अजय लाल फरार थे, हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी.

सीबीआई 308 कॉलेजों की कर रही है जांच
इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एमपी नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल को कामन एंट्रेंस टेस्ट के जरिये सभी नर्सिंग कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में एडमिशन की इजाजत दिया था. हाईकोर्ट ने सुनावई के दौरान सीबीआई को कार्रवाई में तेजी लाने और 169 संदिग्ध कॉलेजों पर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा था.

सीबीआई नर्सिंग कॉलेज घोटाले में हुई कथिय अनियमितताओं और उनके कामकाज की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश में बुनियादी चीजों की कमी के बावजूद नियमों को ताक पर रख कर उन्हें मान्यता प्रदान की गई है. सीबीआई इस तरह के कुल 308 संस्थानों की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: छतरपुर में थाने पर पथराव को लेकर भड़के जीतू पटवारी, पुलिस पर ही खड़े किए सवाल, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget