एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election 2022: नगरीय निकाय चुनाव में उठा मध्य प्रदेश में शराबबंदी का मुद्दा, कांग्रेस ने लोगों को दिलाया यह भरोसा

Ujjain News: शराबबंदी का मामला गर्मा गया है. बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी के मुद्दे पर पहले से ही काफी उग्र हैं. वहीं अब कांग्रेस ने कहा कहा है कि वो इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी.

MP Local Body Election 2022: मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में शराबबंदी का मामला गर्मा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने धार्मिक नगरी उज्जैन में लोगों ने शराबबंदी का मुद्दा उठाया. कांग्रेस लोगों को भरोसा दिला रही है कि इस मामले में कानूनी लड़ाई भी लड़ना पड़ी तो लड़ी जाएगी. बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी के मुद्दे पर पहले से ही काफी उग्र हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शराबबंदी वाले गांवों को दो-दो लाख की मदद करने का बड़ा ऐलान कर दिया है.

कांग्रेस की बैठक में लोगों ने उठाया शराबबंदी का मुद्दा

शराबबंदी का मुद्दा केवल भारतीय जनता पार्टी में ही नहीं गूंज रहा बल्कि कांग्रेस के बीच भी छाया हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा मंगलवार को कांग्रेस का प्रचार करने के लिए उज्जैन पहुंचे. प्रबुद्ध जनों के बीच बातचीत में शराबबंदी का मुद्दा उठ गया. कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि जनता की भावना के अनुरूप काम किया जाएगा. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दो कदम आगे बढ़कर मास्टर प्लान और जनहित के मुद्दों पर जनता का साथ देने की वकालत की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सुनवाई नहीं करने पर अदालत की शरण ली जाएगी. उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी.

जबलपुर में अब आय और जाति प्रमाण-पत्र के बिना भी मिलेगा स्कूल में एडमिशन, जानें - क्या है डीएम का आदेश

उज्जैन में कांग्रेस के पास 10 साल की योजना-कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन के शहीद पार्क में आम सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कोरोना को जरूर याद रखना. जब वोट डालने जाओ तो कोरोना की लापरवाही को जरूर ध्यान रखना. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के पास कोई योजना नहीं है. कांग्रेस उज्जैन में आने वाले 10 साल बाद की योजना पर काम करना चाहती है. 

MP Urban Body Election 2022: चुनाव में अब प्रत्याशी पिला सकेंगे शराब, छिंदवाड़ा प्रशासन ने जारी की रेट और ब्रांड की लिस्ट, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget