एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election 2022: चुनाव में अब प्रत्याशी पिला सकेंगे शराब, छिंदवाड़ा प्रशासन ने जारी की रेट और ब्रांड की लिस्ट, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

Chhindwara News : छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता आनंद राजपूत ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने शराब को स्वीकृति देकर बीजेपी के लिए सत्ता हासिल करने का तैयार रोड मैप तैयार कर दिया है.

जबलपुर: एमपी के नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) में छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के निर्वाचन कार्यालय का अजीबो गरीब फरमान चर्चा का विषय बना हुआ है. निर्वाचन व्यय से जुड़े एक आदेश के हिसाब से अब यहां खुलकर शराब पिलाई जा सकती है, बशर्ते उसका वाजिब हिसाब-किताब रखा जाए. इसके लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को शराब के 250 ब्रांड की कीमत सहित लिस्ट थमाई गई है. कांग्रेस (Congress) ने जिला प्रशासन के इस फैसले की आलोचना की है. उसका कहना है कि जिला प्रशासन ने बीजेपी को जिताने के लिए यह फैसला लिया है. कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. 

जिला प्रशासन ने शराब पर क्या रुख अपनाया है

दरअसल,नगर निगम चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को इस बार खर्चे का ब्यौरा देना है. निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अलग-अलग दरें भी निर्धारित की हैं. इसमें बताया गया है कि प्रत्याशी किस मद में कितना खर्च करेगा. इसी मार्गदर्शिका में जिला प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों को शराब की तकरीबन ढाई सौ ब्रांड की एक लिस्ट सौंपी गई है, जिसमें देशी-विदेशी शराब की किस्में हैं और इसमें बाकायदा अलग-अलग ब्रांड की शराब की दरें भी निर्धारित की गई हैं.

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग में शिकायत

छिंदवाड़ा के स्थानीय कांग्रेस नेता आनंद राजपूत ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने शराब को स्वीकृति देकर बीजेपी के लिए सत्ता हासिल करने का तैयार रोड मैप तैयार कर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आयोग के फैसले की निंदा करती है. उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान हो, इसलिए मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन नही देना चाहिए. उसके बावजूद चुनाव आयोग ने शराब के रेट तय किए हैं और साथ ही उसके ब्रांड के रेट भी तय किए हैं. प्रशासन स्थानीय चुनाव को किस ओर ले जाना चाहता है, यह तो समझ से परे है. सत्ता में बीजेपी है और सत्ता के मद में मदमस्त अधिकारी भय, आतंक और शराब के रास्ते इस चुनाव को जितना चाहते हैं.

कांग्रेस ने इसकी निर्वाचन आयोग को शिकायत भी की है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और चुनाव प्रभारी जेपी धनोपिया ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि इसके लिए दोषी अधिकारी पर कार्रवाई के साथ ही इस आदेश को तुरंत निरस्त करना चाहिए. यह नैतिकता के साथ-साथ संवैधानिक रूप से भी गलत है.

यह भी पढ़ें

MP Politics : महाराष्ट्र संकट पर छलका कमलनाथ का दर्द, कहा- मैं भी मुख्यमंत्री था सौदेबाजी कर सकता था

Indore News: इतिहास रचकर लौटी मध्य प्रदेश की रणजी टीम का शानदार स्वागत, खिलाड़ियों पर की गई फूलों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget