एक्सप्लोरर

Indore NIA Raid: इंदौर में भी एनआईए की टीम ने मारा PFI के ऑफिस पर छापा, हिरासत में लिए गए दो लोग

Indore PFI Office Raid: पीएफआई के इंदौर में भी पदाधिकारी हैं और उनके घर का पता लगाने की मीडिया की ओर से कोशिश भी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई भी पारिवारिक सदस्य मीडिया से बात करने सामने नहीं आया है.

Indore PFI Office Raid: देश के 11 राज्यों में एनआईए (NIA) की टीम द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) के अलग-अलग राज्यों के पदाधिकारियों को गिरफ्तार करने की सूचना मिल रही है. इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में भी पीएफआई के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी आ रही है. गौरतलब है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का इंदौर में भी ऑफिस है. इंदौर के राजवाड़ा के करीब जवाहर मार्ग पर एक बिल्डिंग में बना हुआ है. इस बिल्डिंग में पीएफआई का ऑफिस मिला है.
 
हालांकि, आस-पास के लोगों ने कैमरे पर तो बात करने से मना कर दिया, लेकिन यह जरूर बताया कि हर दिन दोपहर 12:00 बजे दफ्तर खुलता है और शाम को बंद हो जाता है. रात में ऑफिस खुलने की जानकारी भी क्षेत्र वासियों की ओर से दी गई है. पीएफआई के इंदौर में भी पदाधिकारी हैं और उनके घर का पता लगाने की मीडिया की ओर से कोशिश भी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई भी पारिवारिक सदस्य मीडिया से बात करने सामने नहीं आया है.
 
 
इंदौर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया
 
जानकारी के अनुसार पीएफआई के पदाधिकारी करीम जावेद और खालिद को इंदौर से हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक टेरर फंडिंग मामले को लेकर एनआईए की तरफ से छापेमारी की गई है. देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी में एनआईए की टीम ने 106 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एनआईए ने दिल्ली से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 3, कर्नाटक से 20, केरल से 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं महाराष्ट्र से 20, यूपी से 4, मध्य प्रदेश से 4, असम से 9, आंध्र प्रदेश से 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. राजस्थान में पीएफआई से जुड़े 2 लोगों को पकड़ा गया है। तमिलनाडु में 10 और पुडुचेरी में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget