एक्सप्लोरर

Watch: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर राख

Ujjain: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर खड़ी इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन में देर रात भीषण आग लग गई. वहीं रेलवे अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन की बोगी में आग लग गई. आगजनी की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस घटना में रेलवे विभाग का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. जीआरपी पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.जीआरपी थाना प्रभारी केएस टंडन ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर आठ पर इंदौर रतलाम पैसेंजर ट्रेन की बोगी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घटना को सही पाया गया. 

इसके बाद रेलवे विभाग और जीआरपी के साथ-साथ आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया. दमकल कर्मी दीपक कुशवाह ने बताया कि चार दमकल के माध्यम से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल, आगजनी के समय बोगी में कोई मौजूद नहीं था. वहीं इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, रेलवे विभाग का काफी नुकसान हुआ है. जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक घटना के कारणों की विवेचना की जा रही है. 

दरवाजे और खिड़की अंदर से बंद
जीआरपी थाना प्रभारी के एस टंडन ने बताया कि घटना के वक्त बोगी के सभी दरवाजे और खिड़की अंदर से बंद थे. सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया, लेकिन इसमें भी कोई सुराग नहीं मिला है. बताया जा रहा  है कि रात करीब 8:30 बजे ट्रेन उज्जैन पहुंची थी. इसके बाद बोगी प्लेटफार्म नंबर आठ पर खड़ी हुई थी. वहीं रात करीब 11:00 बजे के आसपास आगजनी की घटना की खबर सामने आई.

प्लेटफार्म नंबर आठ पर खुल रहा नया थाना
जीआरपी थाना प्रभारी केएस टंडन ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर आठ पर नया थाना खोला जा रहा है, जिसके चलते सामान भी शिफ्ट हो रहा है. ऐसी स्थिति में आगजनी की घटना को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है. पहले यह भी आकलन किया जा रहा था कि शॉर्ट सर्किट के चलते तो नहीं आगजनी की घटना हुई है, मगर इस पूरे मामले में पुलिस का ऐसा मानना है कि किसी शरारती तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया है. 

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget