एक्सप्लोरर

MP News: सिंगरौली में शिक्षिका ने की हैवानियत, 12वीं की छात्रा को पीट-पीटकर किया बेहोश, इस बात से थी नाराज

MP News: स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि आरोपी शिक्षिका हमेशा विवादों में रहती हैं. इसके पहले भी वो छात्राओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती आई हैं. उन्होंने बताया कि शिक्षिका अपने रसूख का फायदा उठाती है.

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका ने एक छात्रा को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई. हद तो तब हो गई जब वह छात्रा का इलाज कराने के बजाय उसे गाली देने लगी. मामला सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और उन्होंने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. मामले को तूल पकड़ता देख डीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अध्यापिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आगे वाली सीट पर बैठने की मिली ये सजा
दरअसल ये मामला सिंगरौली के कोतवाली के बैढन शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय का है. 12वीं कक्षा की छात्रा ने अध्यापिका जागृति सिंह पर आरोप लगाया है कि क्लास रूम में आगे वाली सीट पर बैठने पर शिक्षिका ने उसकी जमकर पिटाई की. उसे इतना पीटा गया कि वह बेहोश होकर गिर पड़ी. छात्रा पूरे दो घंटे तक बेसुध रही. पीड़ित छात्रा के परिजन की मानें तो अध्यापिका जागृति सिंह हमेशा से ही छात्राओं को प्रताड़ित करती हैं.

हमेशा से ही विवादों में रही हैं जागृति सिंह
स्कूल प्राचार्य ने बताया कि अध्यापिका जागृति सिंह हमेशा से ही विवादों में रहती हैं, यह कोई पहला मामला नहीं है.  इसके पहले भी यह छात्राओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट करती आई हैं. छात्राओं ने मामले में डीएम सहित थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.  

रसूख का फायदा उठाती हैं जागृति
सिंगरौली के जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी  से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. विभाग के अधिकारियों की मानें तो सरकारी शिक्षिका के पति नगर निगम में कार्यरत हैं, उनकी जान पहचान एडीएम से लेकर विभाग के आला अधिकारियों तक है, इसलिए ये शिक्षिका हमेशा मनमानी करती हैं. जब मन होता है तब स्कूल आती हैं, इनके लिए नियम कानून कोई मायने नहीं रखता. फिलहाल जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

MPPSC Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में निकले स्त्री रोग विशेषज्ञ पदों पर शुरू हुए आवेदन, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई

MP Sand Mining Policy: मध्य प्रदेश में नई रेत नीति लाने की तैयारी में शिवराज सरकार, 5 साल के लिए मिलेगा ठेका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget