एक्सप्लोरर

MP News: स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि की शाहरुख खान को पाक में बसने की सलाह, 'पठान' को संस्कृति और सभ्यता से क्रूर मजाक बताया

Jabalpur News: स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि भगवा रंग सूर्य के तेज का प्रतीक माना जाता है लेकिन 'पठान' में भगवा रंग के साथ मजाक किया गया है जो कि हमारी संस्कृति और सभ्यता के साथ क्रूर मजाक है.

Jabalpur News: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को अगर भारत के दुश्मन देश से हमदर्दी है तो उन्हें भारत छोड़कर वहीं बस जाना चाहिए. यह कहना है मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज (Swami Akhileshwaranand Giri Maharaj) का. 'पठान' (Pathan) फिल्म के गाने को लेकर विवादों में घिरे फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर जबलपुर (Jabalpur) में स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज ने जमकर निशाना साधा है.

पाकिस्तान में बस जाएं शाहरुख खान
'पठान' फिल्म में फिल्माए गए गीत 'बेशर्म रंग' को लेकर देशभर में जहां बवाल मचा हुआ है, वहीं मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद ने भी शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा है कि शाहरुख खान को अगर दुश्मन देश से हमदर्दी है तो उन्हें तत्काल भारत छोड़कर पाकिस्तान में ही बस जाना चाहिए. 

मध्य प्रदेश पर फिल्म में लगे पाबंदी
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शाहरुख खान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान पाक परस्त हैं. उनके हर इशारे और चेष्टा से हमेशा उनकी पाकिस्तान परस्ती झलकती है. अखिलेश्वरानंद ने कहा कि सेंसर बोर्ड जब भी किसी फिल्म को अनुमति देता है तो इसमें इस बात का साफ तौर पर उल्लेख रहता है कि किसी की भी व्यक्तिगत या सामूहिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए लेकिन, शाहरुख खान की फिल्म में जिस तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है, उसे देखते हुए मध्य प्रदेश में फिल्म पर पूरी तरह पाबंदी लगा देनी चाहिए.

फिल्म में भगवा रंग के साथ किया गया क्रूर मजाक
स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि का यह भी कहना है कि भगवा रंग सूर्य के तेज का प्रतीक माना जाता है लेकिन 'पठान' फिल्म में भगवा रंग के साथ मजाक किया गया है जो कि हमारी संस्कृति और सभ्यता के साथ क्रूर मजाक है. मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने फिल्म पर प्रतिबंध के साथ ही अभिनेता शाहरुख खान के बहिष्कार की भी वकालत की है. उन्होंने कहा है कि फिल्म में जिस तरह से भगवा रंग के साथ आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं, वह संस्कृति, धर्म और परंपरा की दृष्टि से पूरी तरह से गलत है.

यह भी पढ़ें:

MP Politics: कमलनाथ ने CM शिवराज को बताया शिलान्यास मंत्री, कहा- छिंदवाड़ा के लोगों ने बीजेपी से इस तरह लिया बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget