एक्सप्लोरर

MP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- 'लोकतंत्र और न्यायपालिका को अपने दायरे में काम करना होगा'

Jabalpur News: जबलपुर में न्यायिक क्षेत्र से जुड़े एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि अगर लोकतंत्र और न्यायपालिका को काम करना है तो अपना दायरा निर्धारित करना होगा.

Jagdeep Dhankhar in Jabalpur: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने जबलपुर (Jabalpur) में न्यायिक क्षेत्र से जुड़े एक कार्यक्रम कहा कि न्यायपालिका की आलोचना पर अंकुश लगना चाहिए. अगर लोकतंत्र और न्यायपालिका को काम करना है तो अपना दायरा निर्धारित करना होगा. देश के पूर्व चीफ जस्टिस स्वर्गीय जे एस वर्मा की याद में जबलपुर में आयोजित मेमोरियल लेक्चर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के वर्तमान कामकाज पर बड़े बयान दिए.

इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ का कहना था कि अब वक्त आ गया है,जब विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को संविधान के दायरे में रहकर काम करने की जरूरत है और इन तमाम मसलों पर तीनों ही मजबूत स्तंभो को मंथन भी करना होगा. मंचीय संबोधन में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जस्टिस जेएस वर्मा की याद में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजकों को जहां बधाई दी. वहीं राजस्थान हाई कोर्ट में आए विशाखा जजमेंट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त जस्टिस वर्मा की सोच और न्याय का तरीका व्यापक और दूरदर्शी था. यही वजह है कि कई सालों पहले कामकाजी महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार को रोकने आए विशाखा विरुद्ध राजस्थान सरकार जजमेंट का आज देशभर में पालन हो रहा है.

कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं- जगदीप धनखड़

कानून मसलों पर अपनी राय रखते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा की स्वतंत्रता के वक्त जब देश में आबादी 36 करोड़ थी तो वही आज देश में 136 करोड़ लोग हैं. कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और अगर कोई खुद को ऐसा समझता है तो यह देश की संवैधानिक ढांचे के प्रति उसका अपमान है. इतना ही नहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायाधीशों पर आए दिन उंगली उठाने और उनकी आलोचना करने जैसे मसलों पर गंभीरता जताई. उनका कहना था कि यह दायित्व है न्यायपालिका के अलावा मीडिया का और समाज का भी है कि वह ऐसी आलोचनाओं का विरोध करें और उसे होने से रोके.

सीएम शिवराज सिंह चौहान की जमकर की तारीफ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि शिवराज जी सॉफ्ट है लेकिन अंदर से उतना ही सख्त है और वे किसी भी बात को नहीं भूलते. इस बात के पीछे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं उपराष्ट्रपति बना तो सीएम शिवराज सिंह चौहान वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस नए पद पर जिम्मेदारी मिलने के बाद मुझे प्रदेश आने का न्योता दिया था. मैंने भी उन्हें आश्वस्त किया था कि बतौर उपराष्ट्रपति वे सबसे पहले मध्य प्रदेश ही जाएंगे.

जस्टिस जे एस वर्मा मेमोरीयल लेक्चर कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय किशन कॉल और जे के महेश्वरी, मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ, कार्यक्रम संयोजक सांसद विवेक तंखा सहित न्याय क्षेत्र की तमाम हस्तियां मौजूद थीं.

MP News: 8 चीते छोड़े जाने के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान में कितने चीतों की और है जगह? वन अधिकारी ने दी ये जानकारी

MP: एमपी में कॉलोनी-सोसायटी के आएंगे अच्छे दिन, विकास के लिए MLA-MP फंड से मिलेगी सहायता राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget