एक्सप्लोरर

Mandsaur News: इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला करने वाले लुटेरे गिरफ्तार, पनाह देने वालों के घर पर चला बुलडोजर

Mandsaur Crime News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में दो लाख रुपये की लूट में मामले में छापेमारी करने गए पुलिस इंस्पेक्टर पर लुटेरों ने चाकू से हमला कर दिया. इस मामले में तीनों बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में इंस्पेक्टर अमित सोनी (Inspector Amit Soni) पर चाकू से कातिलाना हमला (Knife Attack) करने वाले तीन हमलावरों (Attackers) को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा जिन लोगों ने इन बदमाशों को अपने घरों में संरक्षण दे रखा था, उनके मकान पर सोमवार को बुलडोजर (Bulldozer Action) चलाया जा रहा है.

उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दलोदा में दो लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सरफराज उर्फ छोटा मेवाती राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है. उसके बारे में सूचना मिली थी कि वह ग्राम बरखेड़ा गंगासा इलाके में छिपा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर मंदसौर के कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी ने दल बल के साथ छापेमारी की. इस दौरान छोटा मेवाती पकड़ा गया. छोटा मेवाती को छुड़ाने के लिए साथी सनवर ने चाकू से कातिलाना हमला कर दिया.

बदमाशों पर पहले से हैं मामले दर्ज

इस हमले में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए. इंस्पेक्टर का इंदौर में इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटा मेवाती, सनवर और उदयपुर के रहने वाले उसके अन्य साथी सुहान को गिरफ्तार कर लिया है. 

तीनों आरोपियों ने पुलिस को खूब छकाया. आरोपियों से उनके और भी साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. बदमाशों के खिलाफ राजस्थान के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी छोटा मेवाती पिछले कुछ समय से राजस्थान पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

यह भी पढ़ें- Indore Crime News: पेट्रोल भरवाने के बहाने सहेली के दोस्त ने अगवा कर किया रेप, नाबालिग पीड़िता ने बताई आपबीती

अब अपराधियों को पनाह देने वालों की खैर नहीं

आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात बदमाश छोटा मेवाती, सनवर, सुहान और उनके साथियों को ग्राम बरखेड़ा गंगासा और ग्राम संजीत में कुछ लोगों ने पनाह दे रखी थी. वारदात को अंजाम देने से पहले और अपराध घटित करने के बाद आरोपी इन्हीं पनाह देने वाले लोगों के घरों में छिपे हुए थे. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत सामने आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के अवैध मकानों को भी जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- MP Urban Body Election 2022: सागर के सर्टिक हाउस में बीजेपी राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि से बेअदबी, कांग्रेस ने की एफआईआर की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget