एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Politics: भारत-चीन झड़प को लेकर एमपी में गर्माई सियासत, शिवराज-कमलनाथ में जुबानी जंग तेज

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर चौहान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से माफी की मांग की.

Madhya Pradesh Politics: भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गर्मा गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे तब छोटे देश भी भारत को धमकी दे देते थे. भारत और चीनी सेना के बीच एलएसी पर हालिया झड़प का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि भारत के सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने राहुल गांधी पर भारतीय सेना के प्रयासों का अपमान करने का भी आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं राहुल गांधी को ऐसी बातें न करने की सलाह दूंगा. जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो दुनिया के छोटे-छोटे देश हमें डराते थे. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है." उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को इस तरह से बोलने से पहले 1962 के भारत-चीन युद्ध (जब जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में भारत को चीन के साथ सीमा संघर्ष में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ा) को याद करना चाहिए."

'शोभा नहीं देती ऐसी भाषा'
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर चौहान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से माफी की मांग की. कमलनाथ ने चौहान की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती.

'राजीव गांधी ने सबकुछ किया कुर्बान'
कमलनाथ ने कहा, "राजीव गांधी जिन्होंने भारत के गौरव के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, वे हमेशा इस देश के आदर्श रहेंगे." कमलनाथ ने आगे कहा, राजनीतिक प्रतिशोध के तहत, चौहान न केवल राजीव गांधी बल्कि देश की सेना का भी अपमान कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

MP News: दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाया कांग्रेसियों को प्रताड़ित करने का आरोप, PM मोदी को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget