एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- 'देश का इतना नुकसान चीन नहीं कर सकता, जितना GST और नोटबंदी ने किया'

Indore News: राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं इंदौर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो और इंदौर हिंदुस्तान का लॉजिस्टिक हब इंदौर बने. उन्होंने इंदौर की स्वच्छता के लिए यहां के लोगों का धन्यवाद दिया.

Bharat Jodo Yatra:  राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा महू से चलकर इंदौर पहुंचीं जहां पर राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए इंदौर में सफाई की जमकर तारीफ की. कन्याकुमारी से चलकर 82वें दिन भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के सबसे साफ स्वच्छ शहर इंदौर पहुंची. इंदौर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा में राहुल गांधी ने मां अहिल्या देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. वहां पहले से मौजूद कमलनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए अपनी 15 महीने की सरकार के काम गिनाए और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाए.

इंदौर की साफ-सफाई के मुरीद हुए राहुल

इंदौर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर और शेरनियां कहकर पुकारा.  राहुल गांधी ने कहा कि करीब 80 दिन हो चुके हैं. हम कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा पर चल रहे हैं. इंदौर ने हमें बता दिया है कि केवल कांग्रेस कार्यकर्ता हीं नहीं, 100 यात्री नहीं, पूरे हिंदुस्तान की जनता हमारे साथ में चल रही है.  इंदौर की सफाई की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे आठ घंटे इंदौर में कचरा नहीं दिखाई दिया, मैं शहर की जनता और यहां के सफाई कर्मियों का दिल से धन्यवाद करता हूं.

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सुना है कि इंदौर 6  बार सफाई में पुरस्कार जीत चुका है आप सबको इसके लिए बहुत बधाई.  राहुल गांधी ने आगे कहा कि इंदौर न्याय का सेंटर है, यहां कहीं भी नफरत नहीं दिखी. यह यात्रा आपकी विचारधारा की यात्रा है. राहुल गांधी ने जीएसटी और नोटबंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे और कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा में कई बार मुद्दे उठाए गए. जब भी लोकसभा में हमारे द्वारा जीएसटी, नोटबंदी, बेरोजगारी, महंगाई व किसानों के हित की बात की जाती है तो हमारी आवाज को दबा दिया जाता है. हम बोलते रहते है हमारा माइक ऑफ हो जाता है.

मुद्दों से ध्यान भटकाना है सरकार का काम
उन्होंने कहा कि हम कहते हैं बेरोजगारी की बात करो, किसानों-मजदूरों की बात करो. हम कहते है कि कर्जा माफ करो तो वे विराट कोहली की बात करने लग जाते हैं, इनका काम ही केवल लोगों का मुद्दों से ध्यान भटकाना है. मीडिया पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि मीडिया का कंट्रोल इनके हाथों में नहीं है, देश के दो-तीन लोग हैं जिनके हाथों में मीडिया का कंट्रोल है.

नोटबंदी, जीएसटी से घोंटा छोटे व्यापारियों का गला
वहीं जीएसटी और नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा नुकसान दो पॉलिसी ने किया है, जो चाइना नहीं कर सकता वह नोटबंदी और जीएसटी ने किया है. हिन्दुस्तान को चलाने में किसान और छोटे व्यापारी अपना योगदान देते हैं. जीएसटी ने उनके गले घोंट दिए. जीएसटी और नोटबंदी का लक्ष्य छोटे व्यापारियों को खत्म करना था, उन्होंने ऐसा किया, अब हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा सकेगा. यह देश को कमजोर करने की पॉलिसी है. यह बात आप किसी से भी पूछ सकते हो यह में नहीं कह रहा.

जनता के पैसों से विधायक खरीदकर सरकार गिराई गई
वहीं, देश में बढ़ती महंगाई को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं सवाल पूछता हूं कि यूपीए के समय गैस सिलेंडर की कीमत क्या थी. आज उस सिलेंडर का रेट क्या है. अब रेट बताने में तीन हाथ की जरूरत पड़ती है. राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि आपकी जेबों के पैसों से विधायकों को खरीदकर सरकार गिराई गई, यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है.

वहीं, अमरीका की बता करते हुए राहुल ने कहा कि यूएस में सबसे बड़ा एयरपोर्ट शिकागो है. अमेरीका का वह लॉजिस्टिक का हब है. मैं चाहता हूं ऐसा ही सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदौर में हो और इंदौर हिंदुस्तान का लॉजिस्टिक हब इंदौर बने.

यह भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को गुल्लक की जमापूंजी देना चाहती है इंदौर की ये नन्ही मासूम, बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget