एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, शिवपुरी के उम्मीदवार ने BJP को सपोर्ट कर चुनाव लड़ने से किया इनकार

MP Election 2023 News: एमपी की शिवपुरी सीट से आप पार्टी के प्रत्याशी अनूप गोयल ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने BJP प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को समर्थन देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश की शिवपुरी सीट से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रत्याशी अनूप गोयल (Anoop Goel) ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र जैन (Devendra Jain) को समर्थन देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. शिवपुरी सीट से अभी तक शिवराज सरकार की मंत्री यशोधराराजे सिंधिया विधायक थी लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.

नामांकन दाखिल करने वाले थे अनूप गोयल

बताते चले कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनूप गोयल आज गुरुवार को अपना नामांकन जमा करने वाले थे. पार्टी के चुनाव कार्यालय का भी दो दिन पहले उद्घाटन हो चुका था. इसी बीच बीजेपी और अग्रवाल समाज के प्रमुख लोग उन्हें अपने पक्ष में घेरने में लगे थे. उनका दांव आज सफल हो गया. अनूप गोयल ने समाज हित में शिवपुरी की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित अग्रवाल समाज की बैठक में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को अपना समर्थन देते हुए चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी. माना जा रहा है कि अब आम आदमी पार्टी किसी दूसरे उम्मीदवार को चुनाव में उतार सकती है.

कांग्रेस से केपी सिंह ने भरा नामांकन 

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पिछोर विधायक केपी सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया. वहीं उनके सामने मैदान में उतारे गए बीजेपी कैंडिडेट देवेंद्र जैन ने अभी पर्चा दाखिल नहीं किया है. गौरतलब है कि चार बार की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के स्वाथ्य कारणों से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद बीजेपी ने देवेंद्र जैन को टिकट दिया है. कांग्रेस ने भी शिवपुरी से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच के पी सिंह को पिछोर से यहां शिफ्ट कर दिया. नामांकन दाखिल करने पहुंचे के पी सिंह ने मीडिया से दूरी बनाते हुए 30 अक्टूबर के बाद बात करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: MP News: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- 'केवल अपने सियासी लाभ के लिए सनातन पर..., अयोध्या राममंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget