एक्सप्लोरर

Pathan Controversy: मध्य प्रदेश विधानसभा तक पहुंच सकता है 'पठान' विवाद, शीतकालीन सत्र में हो सकती है चर्चा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा फिल्म के एक गाने पर आपत्ति जताने के बाद 'पठान' को लेकर विवाद शुरू हो गया था, जिसमें दावा किया गया था कि इससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं.

Pathan Controversy: मध्य प्रदेश में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिनेमाघरों में फिल्म पर बैन लगाने की बढ़ती मांग के बीच सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है.

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा 'बेशरम रंग' नामक फिल्म के गीत पर आपत्ति जताने के बाद 'पठान' को लेकर विवाद शुरू हो गया था, जिसमें दावा किया गया था कि इससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं. मिश्रा ने कहा कि गाने में जिस तरह से भगवा और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है वह आपत्तिजनक है.

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए शाहरुख खान से पूछा कि क्या वह अपनी बेटी के साथ अपनी फिल्म 'पठान' देखने की हिम्मत करेंगे. गौतम ने शनिवार को कहा, "मैं शाहरुख खान से कह रहा हूं, आपकी बेटी 23-24 साल की है, उसके साथ अपनी फिल्म देखें."

बीजेपी उठा सकती है मुद्दा
दरअसल, सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के साथ, इस मुद्दे को बीजेपी द्वारा सदन के पटल पर उठाए जाने की संभावना है. बीजेपी और अन्य दक्षिणपंथी समूहों के अलावा, कांग्रेस के कुछ सदस्यों और कई मुस्लिम संगठनों ने भी 'पठान' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. इस बीच, कुछ अन्य राजनेताओं का मानना है कि फिल्म का बहिष्कार करना सही कदम नहीं होगा.

'सेंसर बोर्ड करेगा तय'
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा फिल्म के समर्थन में आगे आए हैं, उन्होंने कहा कि वह किसी चीज का बहिष्कार करने का समर्थन नहीं करते हैं क्योंकि यह एक असामाजिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको फिल्म पसंद है या नहीं, यह सेंसर बोर्ड को तय करना है कि फिल्म रिलीज होनी चाहिए या नहीं. अगर किसी को कोई परेशानी है तो उसे सेंसर बोर्ड के संज्ञान में लाना चाहिए. सेंसर बोर्ड यह देखेगा कि क्या कोई आपत्तिजनक दृश्य है और उसी के अनुसार उन्हें हटाने का सुझाव देगा.

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म पठान
तन्खा ने कहा कि अगर लोग किसी फिल्म के कलाकारों के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगें तो इसका कोई अंत नहीं है और यह देश या समाज की छवि के लिए भी अच्छा नहीं है. 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज होने के बाद, ट्विटर पर बायकॉट पठान ट्रेंड करने लगा, क्योंकि गाने में दीपिका के भगवा बिकनी पहनने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई. बता दें कि 'पठान' फिल्म 25 जनवरी, 2023 को स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें

PATHAAN Controversy: बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कुमार शास्त्री ने किया 'पठान' का विरोध, बॉयकॉट की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget