एक्सप्लोरर

MP News: उमा भारती के शराबबंदी वाले बयान पर कांग्रेस का तंज, कहा- 'आपके बदलते बयानों पर अब किसी को भरोसा नहीं'

MP News: बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती भाईदूज के मौके पर धार्मिक नगरी ओरछा पहुंची. जहां एंट्री प्वाइंट पर शराब की दुकान देखकर नाराज हो गईं.

Madhya Pradesh News: राम राजा सरकार की नगरी ओरछा (Orchha) में शराब की खुली दुकान को देखकर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) सुर्खियों में आ गई है. उन्होंने कहा कि राम राजा की नगरी में यह शराब की दुकान मेरी राम भक्ति को चुनौती दे रही है. वहीं कांग्रेस (Congress) ने उमा भारती के इस बयान पर तंज कसा है. कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सलूजा ने उमा भारती के ट्वीट पर लिखा कि उमा भारती शराबबंदी पर लगातार आपके बदलते बयान के बाद अब किसी को भी आपकी घोषणा पर कोई भरोसा नहीं है.

ट्वीट कर जताई नाराजगी
14 जून को आपने ओरक्षा की इसी दुकान पर गोबर फेंका था. राम राजा के शहर में एक शराब की दुकान आपकी रामभक्ति को चुनौती दे रही है. वो भी आपकी ही सरकार में गौरतलब है कि एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती भाईदूज के मौके पर धार्मिक नगरी ओरक्षा पहुंची. जहां एंट्री पाइंट पर शराब की दुकान देखकर नाराज हो गई. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं ओरछा में थी. राम राजा सरकार के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया लेकिन ओरक्षा के मंदिर आते जाते ठीक ओरक्षा के मुहाने पर देशी विदेशी शराब की दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है. 

विरोध के बावजूद मिला लाइसेंस
जनता और हमारे सभी संगठनों के विरोध के बावजूद इस दुकान को लाइसेंस मिला. मेरे गोबर फेंकने के बाद इस दुकान को शासन ने बंद कर दिया और यह कोर्ट से स्टे लेकर आए. उन्होंने लिखा कि आज मुझे अयोध्या बहुत याद आई लोकसभा की दो सीटों से लेकर अयोध्या ने हमें दो बार केन्द्र में अपने बहुमत से सरकार बनाने की हैसियत प्रदान की. अयोध्या राम मंदिर मामले के बाद यह शराब की दुकान मुझे प्रेरणा देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मध्य प्रदेश के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है.

सरकार की परेशानी बढ़ा रही उमा
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार शराब बंदी के मामले में सरकार की परेशानी बनती जा रही हैं. राजधानी भोपाल में भी 13 मार्च को उमा भारती ने एक शराब की दुकान में पत्थर दे मारा था और बोतलें फोड़ दी थी. यह पत्थर उमा भारती ने भेल क्षेत्र के बरखेडा पहुंचने के बाद आजाद नगर में स्थित शराब की दुकान मारा था. शराब बंदी को लेकर उमा भारती के लगातार नाराजगी के बाद बीते दिनों से प्रदेश सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है.

इसे भी पढ़ें:

MP: BJP जिलाध्यक्षों के FB पर एक लाख और ट्विटर पर 10 हजार फॉलोअर्स जरूरी, नहीं तो होगी पद से छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget