एक्सप्लोरर

MP Rains: मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत 8 जिलों में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 13 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश, यहां जानें डिटेल

MP News: एमपी के चार संभागों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक प्रदेश के आठ जिलों में बारिश ने रिकॉड तोड़ा है तो 13 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है.

MP Weather Report: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चार संभागों में भारी बारिश (Heavy Rain) का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है. इसके अलावा कुछ जिलों को बारिश के मद्देनजर अलर्ट (Alert) रहने को कहा गया है. अभी तक प्रदेश के विदिशा (Vidisha), भोपाल (Bhopal), सीहोर (Sehore), देवास (Dewas), हरदा (Harda), खंडवा (Khandwa), बैतूल (Betul) और (Chhindwara) छिंदवाड़ा में रिकॉर्ड तोड़ बारिश (Rain) हुई है.

मौसम विभाग के उपनिदेशक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश के जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन संभाग के जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा सागर, दमोह और उमरिया जिले यलो अलर्ट पर हैं. यहां पर भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की पूरी संभावना है. कुछ जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की भी संभावना बनी हुई है. इनमें ग्वालियर, चंबल, दमोह, उमरिया, डिंडोरी आदि शामिल हैं. 

आठ जिलों में ऐसी हुई बारिश

मौसम विभाग के उपनिदेशक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक आठ जिलों में से कुछ में सामान्य से दोगुना बारिश हुई है. इनमें हरदा में 114 फीसदी, भोपाल में 92, छिंदवाड़ा में 89, बैतूल में 86, खंडवा में 93, देवास में 79, सीहोर में 64 और विदिशा में 65 फीसदी से अधिक बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें- Bhopal Rains: कई जिलों में 36 घंटे से 'तांडव' मचाए हुए है बारिश, बाढ़ आने और जलभराव हो तो इन नंबर पर करें संपर्क

इन जिलों में हुई सामान्य बारिश

प्रदेश के जिन जिलों में सामान्य बारिश हुई है उनमें मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम और धार जिले शामिल है. इसके अलावा झाबुआ, अलीराजपुर, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, सीधी, उमरिया, डिंडोरी, सिंगरौली, कटनी और दतिया में सामान्य से भी कम बारिश हुई है. 

इन इलाकों पर शासन-प्रशासन की नजर

प्रदेश में भारी बारिश वाले आठ जिलों के अलावा ग्वालियर, श्योपुर, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, बड़वानी, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी आदि जिलों पर भी सरकार की नजर है. यहां पर सामान्य से अधिक बारिश हुई है. हालांकि, यहां स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन और ज्यादा बारिश होती है तो बाढ़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम करने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: इंदौर में 8 घंटे की लगातार बारिश से बिगड़े हालात, कागज के नाव की तरह पानी में बह गई कार

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget