एक्सप्लोरर

Watch: इंदौर में 8 घंटे की लगातार बारिश से बिगड़े हालात, कागज के नाव की तरह पानी में बह गई कार

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 18 घंटे की लगातार बारिश ने जनजीवन पर बुरा असर डाला है. निचली बस्तियों और कालोनियों में पानी भर गया है. हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है. लगातार 8 घंटे की बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने दबाव के कारण इंदौर में भारी बारिश हो रही है. मौजूदा हालत यह है कि शहर में पानी का सैलाब जैसा नजर आ रहा है. निचली बस्तियों और कई कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया है. भारी बारिश के बीच इंदौर जिला प्रशासन, पुलिस और निगम प्रशासन अलर्ट पर हैं. इंदौर में बुधवार रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया. रात 12 बजे से इंदौर नगर निगम के कंट्रोल रूम के कई अधिकारियों ने मोर्चा संभाला.

इन इलाकों में घुसा पानी

शहर के बीच चंद्रभागा इलाके में तो कारें आधी डूब गईं. सड़कों से लेकर पुलों तक पर घुटनों से ऊपर पानी भर गया है. कृष्णपुरा और नंदलाल पूरा पुल के पास की बस्तियों में पानी घरों में पहुंच गया है. हरसिद्धि और मच्छी बाजार पुल को पानी ने छू लिया है, जिसके चलते आस पास के क्षेत्रों में जलजमाव हो गया है. शहर के श्याम नगर, गौरी नगर, विध्यांचल नगर, महावर नगर, निचली फैल, छावनी और चांदमारी का भट्टा सहित अन्य इलाकों की बस्तियों में पानी घुस गया है. 

यह भी पढ़ें- Heavy Rain in MP: मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट, आकाशीय बिजली से मरने वालों की संख्या बढ़ी

इन इलाकों में भी जलजमाव

बाणगंगा के गोविंद नगर खारचा, टापू नगर, छोटा बांगड़दा सहित शहर और निगम सीमा स्थित आसपास की बस्तियों में जलजमाव की शिकायतें मिली हैं तो वहीं, सिकंदराबाद कालोनी, भिश्ती मोहल्ला, गाडरा खेड़ी सहित कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं.

बारिश की पानी में लोगों समेत बही कार, ऐसे बचाया

चंद्रभागा रोड पर 5 फीट पानी भर गया है. एक क्रेटा कार पानी में बहने लगी, जिसमें चार लोग सवार थे. स्थानीय लोगों ने युवकों को बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला. कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के निर्देश पर एहतियातन कई जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

जिला प्रशासन और निगम के वरिष्ठ अधिकारियों सहित निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल देर रात तक इंदौर नगर निगम के कंट्रोल रूम में पहुंचीं और फिर जलजमाव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया. कुछ घंटों की लागातार बारिश ने शहर को बुरी तरह प्रभावित किया है और कई जगहों पर मंदिरों में भी पानी घुस गया है.

यह भी पढ़ें- Sawan 2022: सावन के महीने में बदल जाएगी महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था, जान लें नए इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget