एक्सप्लोरर

MP News: एमपीपीएससी ने हटाया कश्मीर से जुड़ा आपत्तिजनक सवाल, दो अधिकारियों को किया ब्लैक लिस्ट, ये था विवादित सवाल

MPPSC News : एमपीपीएससी के द्वारा आयोजित परीक्षा में कश्मीर से जुड़े विवादित सवाल को परीक्षा से हटा दिया गया. सवाल बनाने वाले अधिकारी और उसे चेक करने वाले को काली सूची में डाल दिया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की दो दिन पहले आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में कश्मीर (Kashmir) को लेकर आपत्तिजनक सवाल से जुड़े विवाद के तूल पकड़ने के बाद एमपीपीएससी ने इस प्रश्न की सामग्री से मंगलवार को असहमति जताई. एमपीपीएससी ने इसके साथ ही संबंधित प्रश्नपत्र तैयार करने वाले दो लोगों को काली सूची (Black List) में डाल दिया है. एमपीपीएससी के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी.

एमपीपीएससी के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने संवाददाताओं को बताया, ''राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के सामान्य अभिरुचि परीक्षण के पर्चे में कश्मीर को लेकर पूछे गए प्रश्न की सामग्री से हम सहमत नहीं हैं. इसलिए हमने इस प्रश्न को परीक्षा से हटा दिया है.''

प्रश्न बनाने वाले पर हुई कार्रवाई

उन्होंने यह भी बताया कि एमपीपीएससी ने संबंधित प्रश्नपत्र के सेटर (प्रश्नपत्र तैयार करने वाला व्यक्ति) और मॉडरेटर (तैयार पर्चे को छपाई से पहले जांचने वाला शख्स) को काली सूची में डाल दिया गया है. यानी उन्हें एमपीपीएससी की परीक्षा प्रणाली से हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया है. पंचभाई ने बताया कि एमपीपीएससी द्वारा दोनों व्यक्तियों के विभागों को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया है. उन्होंने हालांकि भर्ती परीक्षा की गोपनीयता का हवाला देते हुए विवादास्पद प्रश्नपत्र के सेटर और मॉडरेटर के नाम बताने से इंकार कर दिया.

यह था विवादित सवाल

अधिकारियों ने बताया कि एमपीपीएससी की रविवार को आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में सामान्य अभिरुचि परीक्षण के प्रश्नपत्र में कथन के रूप में सवाल किया गया था कि क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय कर लेना चाहिए? इस सवाल पर पर्चे में पहला तर्क दिया गया, ‘‘हां, इससे भारत का बहुत-सा धन बचेगा.’’ दूसरा तर्क दिया गया, ‘‘नहीं, ऐसे निर्णय से इसी तरह की और भी मांगें बढ़ जाएंगी.’’

लोगों की है ये प्रतिक्रिया

प्रश्नपत्र में इस सवाल के जवाब के लिए परीक्षार्थियों को चार विकल्प दिए गए थे. इनमें से पहले विकल्प में पहले तर्क को सही बताया गया था, दूसरे विकल्प में दूसरे तर्क को सही बताया गया था, तीसरे विकल्प में पहले और दूसरे, दोनों तर्कों को सही बताया गया था और चौथे विकल्प के अनुसार, पहला और दूसरा, दोनों तर्क सही नहीं हैं. इस बीच, कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक प्रश्न का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैल गया है. इस प्रश्न पर आक्रोशित लोग और विपक्ष के नेता एमपीपीएससी की आयोजित परीक्षा में ऐसा सवाल किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं.

आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक सवाल से जुड़े विवाद के तूल पकड़ने के बाद एमपीपीएससी ने इस प्रश्न की सामग्री से मंगलवार को असहमति जताई

MP Urban Body Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश निगम चुनाव में ठोकी ताल, AIMIM ने इंदौर में चार प्रत्याशी मैदान में उतारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget