एक्सप्लोरर

MP Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर नरोत्तम मिश्रा का तीखा हमला, कहा- 'लगता है 10 जनपथ से...'

MP News: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर तल्ख टिप्पणी कर आलोचनाओं को बुलावा दे दिया है. अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता खरगे को लेकर बड़ी बात कह दी है.

MP Politics News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता खरगे के साथ सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी निशाने पर ले रहे हैं. इसी क्रम में जबलपुर पहुंचे एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि न जाने मल्लिकार्जुन खरगे इतना जहर कहां से लाते हैं. लगता है कि वह 10 जनपथ पर जाकर रिचार्ज करवाते हैं.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि इसी बयानबाजी के चक्कर में राहुल गांधी को आज कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. इसी जहर भरी बातों के कारण दिग्विजय सिंह पर आरोप तय हुए है. गुजरात में पीएम मोदी को 'मौत का सौदागर' बताने का अंजाम भी सोनिया गांधी को भुगतना पड़ा और अब खरगे को भी बयान का खमियाजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम से भुगतना पड़ेगा.

बयानबाजी के कारण रसातल में जा रही कांग्रेस- नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा द्वारा मदरसों के साथ बीजेपी के कार्यालय पर नजर रखने वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ये बयानबाजी का नतीजा ही है कि कांग्रेस लगातार रसातल पर जा रही है.उन्होंने कई राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां-जहां वैकल्पिक पार्टी है,वहां-वहां कांग्रेस का सफाया हो गया. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दो सीट पर सिमट गई है. महाराष्ट्र में कांग्रेस चौथे नंबर की पार्टी बन कर रह गई है. मिश्रा ने कहा कि केवल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ही कांग्रेस बची है. वह भी चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी.

दिग्विजय सिंह को सुनने कोई नहीं आता- नरोत्तम मिश्रा
पत्रकारों से सवाल-जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी हमला किया. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा चेहरा हैं जिसे कोई भी सुनने के लिए नहीं आता है. दिग्विजय सिंह की कभी किसी ने आज तक सभा नहीं देखी होगी. वह चर्चा में बने रहने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं.'

ये भी पढ़ें-

Jabalpur News: 'कांग्रेस नेताओं पर शर्म आती है, जो प्रधानमंत्री को जहरीला सांप कहते हैं...', जबलपुर में बोले- टी राजा सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget