एक्सप्लोरर

Jabalpur News: 'कांग्रेस नेताओं पर शर्म आती है, जो प्रधानमंत्री को जहरीला सांप कहते हैं...', जबलपुर में बोले- टी राजा सिंह

MP News: हैदराबाद के गोशामहल सीट से विधायक राजा सिंह ने कहा है कि कर्नाटक के साथ मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं. लेकिन ओवैसी जैसे नेता बीजेपी का नुकसान नहीं कर सकते.

MP Politics: हैदराबाद के गोशामहल से सीट से विधायक और हिंदूवादी नेता राजा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं पर शर्म आती है, जो प्रधानमंत्री को जहरीला सांप कहते हैं. हैदराबाद के टाइगर कहे जाने वाले राजा सिंह ने शुक्रवार को जबलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्नाटक हो या कोई अन्य राज्य बीजेपी ही चुनाव जीतेगी.

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला

जबलपुर के पाटन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे बीजेपी के निलंबित विधायक राजा सिंह ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि ओवैसी के संसदीय क्षेत्र के मुसलमान आज असहज महसूस कर रहे हैं. वहां के रहने वाले मुसलमानों का ही ओवैसी भला नहीं कर रहे हैं तो देश का भला क्या करेंगे. ओवैसी चाहे कितनी ही ताकत लगा लें, उनके चुनाव लड़ने से बीजेपी को किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ने वाला है. आज का वोटर चाहता है कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार हो.

क्या हर राज्य में बीजेपी ही जीतेगी?

विधायक टी राजा ने कहा कि कर्नाटक के साथ मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं. ओवैसी जैसे नेता बीजेपी का नुकसान नहीं कर सकते. जहां भी चुनाव होते हैं, वहां की जनता को डराना-धमकाना, राजनीतिक पार्टियों को ब्लैकमेल करना ओवैसी का काम है. प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद की मौत पर टी राजा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि उसकी मौत जैसी होनी चाहिए थी, वैसी ही हुई है. इस पर भी ओवैसी राजनीति करते हैं. अतीक अहमद जैसे गद्दार को वह अपनी पार्टी में मिलाते हैं.

युवाओं को चुनाव में टिकट देने की पैरवी करते हुए कि राजा सिंह ने कहा कि आज देश का भविष्य युवा है. वे हमेशा युवाओं के बीच रहे हैं. पार्टी ने उन्हें दो बार टिकट दिया और दोनों बार में जीत गए. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी युवा नेताओं को पार्टी के शीर्ष नेता मौका दें और चुनाव लड़वाएं.

टी राजा ने राहुल गांधी पर ऐसे साधा निशाना

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने को लेकर राजा सिंह ने कहा कि भले ही राहुल गांधी बड़े हो गए हैं,किंतु उनका दिमाग अभी भी बच्चों जैसा है.राहुल गांधी ने गलती की है.इसलिए कोर्ट ने उनको सजा सुनाई है.राहुल गांधी पर जो भी कार्रवाई हुई है,वह नियमों के अनुसार ही हुई है, इसलिए उनके चीखने-चिल्लाने से अब कोई फर्क नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें

MP Weather Today: बेमौसम बारिश का दौर जारी, वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, जानें- अपने शहर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget