एक्सप्लोरर

MP Panchayat Election 2022: पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं कई बीजेपी नेताओं के परिजन, पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक शामिल

MP News : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के परिवार की बहू जहां टीकमगढ़ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं. वहीं उनके भतीजे खरगापुर से मैदान में हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधायकों के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले हफ्ते भोपाल प्रवास के दौरान नेता पुत्रों को टिकट ना देने की बात कही थी. उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया था, जब प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं. उनके इस बयान पर काफी चर्चा हुई थी.

राजनीति में परिवारवाद

राजनीति में परिवारवाद की बहस कोई नई नहीं है, इसे खत्म करने की बात भी होती है, लेकिन आजतक यह खत्म नहीं हुआ है. कई नेताओं के परिवार के लिए नेतागिरी ही मुख्य काम है. इसी का उदाहरण हमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी देखने को मिल रहा है. चाहे जिला पंचायत हो या जनपद पंचायत हो या ग्राम पंचायत मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बड़े सियासी परिवारों की साख इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है.

चुनाव मैदान में हैं इन नेताओं के परिजन

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार की बहू ने भी पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया है. उनके भतीजे और खरगापुर से बीजेपी विधायक राहुल लोधी की पत्नी उमिता सिंह ने खरगापुर से जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवारी दाखिल की है. निमाड़ क्षेत्र में चलें तो खंडवा में वन मंत्री विजय शाह के बेटे दिव्यादित्य शाह ने खंडवा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से नामांकन दाखिल किया है. 

मध्य प्रदेश के नवीन जिले निवाड़ी से बीजेपी विधायक अनिल जैन की पत्नी निरंजना जैन भी जनपद पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं. टीकमगढ़ से बीजेपी विधायक राकेश गिरी की दोनों बहनें कामिनी और रानी गिरी जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव में उम्मीदवार हैं. वहीं सतना में रैगांव विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के पूर्व विधायक जुगल किशोर बागरी के बेटे पुष्पराज बागरी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा दाखिल कर अपनी उम्मीदवारी पेश की है. 

यह भी पढ़ें

MP News: उत्तरकाशी बस हादसे के बाद जागी शिवराज सरकार, बसों और सड़क सुरक्षा पर बनाई मंत्रियों की कमेटी, दी गई है यह जिम्मेदार

MP Panchayat Election 2022: पंचायत चुनाव में भरे गए हैं साढ़े पांच लाख से ज्यादा नामांकन, उम्मीदवार इस दिन तक वापस लिए जा सकते हैं नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget