एक्सप्लोरर

MP: जानिए कैसे हुई लेडी डॉन की क्राइम की दुनिया में एंट्री? दो लोगों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Madhya Pradesh News: महज 15 साल की उम्र में यह लेडी डॉन कुख्यात बदमाशों के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी. सोशन मीडिया पर इसके वीडियो खूब वायरल होते हैं

MP News: महज 15 साल की उम्र में जब लड़कियां अपना भविष्य संवारने के लिए स्कूल और कॉलेज के चक्कर लगाती है, उसी उम्र में ग्वालियर की सिमर प्रीत कौर गुंडों के चक्कर लगाने लग गई थी. कुख्यात बदमाशों के साथ लिव इन रिलेशन में रही सिमरप्रीत कौर कब लेडी डॉन बन गई, इस बात का उसे अंदाजा भी नहीं हुआ. हालांकि लेडी डॉन पुलिस के शिकंजे में है. इस लेडी डॉन पर अवैध हथियार रखने और आपराधिक वारदातों में शामिल बदमाशों को शरण देने का आरोप लगा है. 

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कोटेश्वर इलाके में छापामार कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों में सौरव राठौर, हरेंद्र उर्फ हनी यादव और लेडी डॉन के नाम से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली सिमर प्रीत कोर शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल बरामद की गई. आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

सिमर प्रीत कौर पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुकी है. सोशल मीडिया पर उसकी हथियार लहराते हुए फोटो कई बार वायरल हो चुकी है. इसके अलावा हुक्का पीने की शौकीन सिमर प्रीत पूरे इलाके में लेडी डॉन के नाम से जानी जाती है. वह कई दिनों से पुलिस के रडार पर थी. पुलिस ने सिमर प्रीत कौर को आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत गिरफ्तार किया है. 

ऐसी है लेडी डॉन की जीवन की कहानी

15 साल की उम्र में सिमर प्रीत कौर की माता का निधन हो गया. उनकी मां मराठी थी जबकि पिता पंजाबी थे, दोनों के बीच लव मैरिज हुआ था. 21 साल की सिमरप्रीत 15 साल की उम्र में कुख्यात बदमाश अंकित के संपर्क में आई. इसके बाद वह लिव इन रिलेशन में अंकित के साथ रहने लगी. इसके बाद अंकित सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में गिरफ्तार हो गया. वह जेल की हवा खा रहा है. डेढ़ साल से जेल में बंद अंकित के फिलहाल बाहर आने की कोई संभावना नहीं है. इसी के चलते सिमरप्रीत, हरेंद्र उर्फ हनी के संपर्क में आ गई. इसके बाद वह हनी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है. 

सोशल मीडिया पर कदम रखते ही रह गई सिमर

सिमर प्रीत कौर ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी अंकित से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों करीब आ गए. वह अंकित के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी. सोशल मीडिया पर सिमर प्रीत खुद को शेरनी बताते हुए कई बार अवैध हथियारों के साथ फोटो अपडेट कर चुकी है. वह कैप्शन में शेरनी जिंदा है लिखने की आदि है. इसके अलावा हुक्का पीते हुए भी उसकी फोटो और वीडियो वायरल हो चुकी है. आमतौर पर वह कुख्यात बदमाशों के साथ फोटो में नजर आती है. 

MP Politics: सीएम शिवराज सिंह चौहान का कमलनाथ पर तंज, कहा- सवेरे-सवेरे उड़ जाती है उनके ट्विटर की चिड़िया

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget