एक्सप्लोरर

MP News: कृषि मंत्री के गृह जिले में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण नाराज, प्रदर्शन करते हुए दी ये चेतावनी

Madhya Pradesh News: किसान जगदीश पटेल ने बताया कि शासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग की जा रही है पर इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधान सभा चुनाव होना है. सियासी दल अपने अपने समीकरण बनाने में लगे हैं. दूसरी तरफ अब मूलभूत सुविधाओं से वंचित जनता भी मैदान में है. हरदा जिले के हंडिया में ग्रामीणों ने सड़क न बनने से नाराज होकर आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है.

करीब 20 साल से रोड बनने की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों का सब्र टूट गया और ग्रामीण मैदान में उतर आए. हरदा जिले के ग्राम हंडिया से ग्राम करताना के 16 किलोमीटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. यही नहीं आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का एलान भी कर दिया.

दरअसल ग्रामीण और किसानों का कहना है कि इस सड़क पर पड़ने वाले ग्राम जुगारिया जाने के लिए तीन नाले पड़ते हैं, जिससे बारिश में यह गांव टापू बन जाता है, जिससे संपर्क टूट जाता है. किसान नारायण सेंगवा का कहना कि हमारा गांव तीनों ओर नालो से घिरा हुआ है. बारिश में नालों पर पानी आ जाने के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं. बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते कोई बीमार हो जाता है तो उसे इलाज के लिए हरदा ले जाना मुश्किल हो जाता है. हमारी यह सड़क जल्द बनाई जाए.

'रोड नहीं तो वोट नहीं'
वहीं किसान जगदीश पटेल ने बताया कि शासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग की जा रही है पर इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है. सभी ग्रामीणों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि रोड नहीं बनने पर आगामी विधानसभा चुनाव में हम भाग नहीं लेंगे. मोहन पटेल कहते हैं कि करीब 20 वर्षो से ग्रामीण सड़क बनाने की प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं. इस सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हैं. यह 16 किलोमीटर की सड़क बनाने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. मजबूर होकर यह फैसला लिया है कि रोड नहीं तो अब वोट नहीं. 

कृषि मंत्री कमल पटेल का इलाका है हरदा
ग्रामीणों के अनुसार जुगरिया से रिजगांव, आदमपुर और भमोरी जाने वाले तीनो मार्गों पर सालों से सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. यहां रेत खदान होने से हैवी वाहनों के गुजरने से सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं. जिसमें से निकलने के दौरान ग्रामीणों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन रोड नहीं बना है. अब देखना होगा कि ग्रामीणों की मांग कब तक पूरी होती है. बता दें की हरदा जिला प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का गृह जिला है. वे हरदा विधानसभा से विधायक हैं.

ये भी पढ़ें

MP News: जूनियर डॉक्टर के पति का आरोप, पत्नी को कामचोर कहती थीं डॉक्टर्स इसलिए की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget