एक्सप्लोरर

MP Politics: उज्जैन पहुंचे जीतू पटवारी, भगवान महाकाल से क्यों बीजेपी सरकार के लिए की प्रार्थना?

Jitu Patwari News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को काफिले के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे. उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की.

Ujjain News:  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और बीजेपी सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे करने को लेकर प्रार्थना भी की. उन्होंने कहा कि यदि वादे पूरे नहीं किया तो वह सड़क पर उतरेंगे.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को बड़े काफिले के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे. उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद होने की वजह से उन्होंने मंदिर की चौखट पर ही शीश नवाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल से यह प्रार्थना की है कि बीजेपी सरकार ने जो जनता से वादे की है उसे वह पूरी करें.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपनी ताकत दिखाई. वह 500 गाड़ी के काफिले के साथ उज्जैन पहुंचे. इसके बाद उन्होंने स्थानीय विधायक और कांग्रेस के नेताओं के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की.

जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों को ₹3000 तक दिए जाने का वादा किया था. इसके अलावा किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने सहित कई वादे किए गए थे, जिन्हें सरकार को पूरा करना चाहिए.

भगवान महाकाल से यही प्रार्थना की गई है जब तक लाडली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस चैन से बैठने वाली नहीं है. पटवारी ने कहा कि सिंधिया समर्थकों के लिए दरवाजे खुले है. अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ इस बात को कह रहे थे कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को कभी भी कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाएगा, मगर जीतू पटवारी ने कहा कि यदि कोई भी कांग्रेस की आईडियोलॉजी को अपनाता है तो उसके लिए दरवाजा खुले हैं. सिंधिया समर्थक कई नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिले, जिसकी वजह से वह बीजेपी से नाराज है.

ये भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan: 'मैं दक्षिण के राज्यों में जाऊंगा...' दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ऐसा क्यों बोल गए शिवराज सिंह चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget