एक्सप्लोरर

Jabalpur News: देवी दर्शन के लिए जा रही युवतियों पर बदमाशों ने छिड़का स्प्रे, लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को देवी का दर्शन करने जा रही दो युवतियों पर बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर कोतवाली थाना इलाके में मंगलवार देर रात देवी दर्शन को निकली दो युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ का स्प्रे छिड़के जाने से खासा बवाल खड़ा हो गया. गुस्साए लोगों ने इसे एक धर्म विशेष से जुड़े हुए लोगों की हरकत करार देते हुए कोतवाली थाने में जमकर हंगामा किया. इस दौरान आरोपीयों पर कार्यवाही की मांग करने वाले क्षेत्र के एक युवक पर पुलिस की पिटाई के भी आरोप लग रहे हैं. वहीं पुलिस ने युवतियों पर ज्वलनशील स्प्रे फेंकने के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

बीजेपी नेताओं ने किया कोतवाली का घेराव
पुलिस की पिटाई के बाद युवक के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया. इस दौरान घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल,त्योहारों के दौरान उपद्रवी युवक मौके का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. कुछ ऐसे ही युवकों ने मंगलवार रात 12 बजे के आसपास पूजन अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सुनरहाई जा रही दो युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ का स्प्रे कर दिया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दोनों ही युवतियों को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया, लेकिन इस पूरे मामले ने इतना तूल पकड़ा कि घंटों कोतवाली थाने के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी होती रही.

Jabalpur News: रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पश्चिम मध्य रेल के 49 हजार कर्मचारियों को मिला 85 करोड़ का बोनस

बीजेपी ने की कार्यवाही की मांग
घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों और बीजेपी नेताओं ने एक धर्म विशेष के युवकों की हरकत पर जमकर नाराजगी जाहिर की और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की. वहीं,पुलिस की पिटाई का शिकार हुए युवक आशीष जैन ने बताया कि वह बीजेपी का पदाधिकारी है. युवतियों पर हुए ज्वलनशील पदार्थ के स्प्रे की शिकायत करने जैसे ही थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने पुलिसकर्मियों से उनकी जमकर पिटाई करवा दी. पुलिस अधिकारियों और बीजेपी नेताओं के बीच घंटों तक चर्चा होती रही. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया.

छह लोगों को लिया गया है हिरासत में
एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल ने बताया कि फिलहाल युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ का स्प्रे करने के मामले में छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है.पुलिस के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़े आधा दर्जन युवक आदतन अपराधी हैं. कबाड़ का काम करने के साथ ही कुछ युवक पॉकेट मार जैसी वारदातों को अंजाम दिया करते है.

Madhya Pradesh: दतिया जिले में देवी को लगाया जाता है भजिया और समोसे का भोग,धूमावती देवी के मंदिर में की जाती है विशेष पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget