एक्सप्लोरर

Indian Railway News: देश के 756 स्टेशनों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पश्चिम मध्य रेलवे के 15 स्टेशन योजना में शामिल

MP News : सीपीआरओ राहुल जयपुरियार ने बताया कि इससे रेल सुरक्षा बल को रेलवे स्टेशन पर बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिल सकेगी.सीसीटीवी फुटेज को 30 दिन के लिए स्टोर किया जाएगा.

जबलपुर: जल्द ही जबलपुर-भोपाल (Jabalpur-Bhopal) जैसे महत्वपूर्ण शहरों में रेलवे स्टेशनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. रेलवे ने देश के 756 प्रमुख रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर वीडियो निगरानी प्रणाली (वीएसएस) लगाने की योजना तैयार की है. इनमें 15 रेलवे स्टेशन पश्चिम मध्य रेल (WCR) जबलपुर के शामिल हैं. रेल मंत्रालय (Rail Ministry) ने निर्भया फंड के तहत भारतीय रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर वीडियो निगरानी प्रणाली लगाने की मंजूरी दी है.

क्या है वीएसएस                                                                                                  

रेलवे स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) जिसे सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क भी कहा जाता है, उसे लगाने का काम शुरू हो गया है. इस कार्य के लिए एजेंसियों को नियुक्त कर दिया गया है. केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल को भारतीय रेल की इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन का कार्य सौंपा गया है.परियोजना के पहले चरण में भारतीय रेलवे के कुल 756 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है. इनमें पश्चिम मध्य रेलवे के भी कुल 15 रेलवे स्टेशन शामिल हैं. यह काम जनवरी, 2023 तक पूर्ण किए जाने की संभावना है. शेष स्टेशनों का कार्य फेज-2 के क्रियान्वयन के समय शामिल किया जाएगा.

पश्चिम मध्य रेलवे के किन स्टेशनों पर लगेगा

सीपीआरओ राहुल जयपुरियार के मुताबिक इससे रेल सुरक्षा बल को रेलवे स्टेशन परबेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में अतिरिक्त सहायता मिल सकेगी.सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाली वीडियो फीड की रिकॉर्डिंग 30 दिनों के लिए स्टोर की जा सकेगी. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मण्डल के बीना, रानी कमलापति, होशंगाबाद एवं विदिशा, जबलपुर मण्डल के पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, दमोह एवं सागर तथा कोटा मण्डल के भरतपुर, सवाईमाधोपुर एवं कोटा रेलवे स्टेशनों को इस परियोजना के प्रथम चरण में शामिल किया गया है.

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली (वीएसएस) लगाई जा रही है. इसके तहत प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय आदि को शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

MP Urban Body Election 2022: सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताया 'आतंकवादी', कांग्रेस की सरकार पर लगाए ये आरोप

Hanuman Chalisa Row: वीआईटी भोपाल में हनुमान चालिसा पढ़ने पर लगा छात्रों पर लगा जुर्माना, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget