एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में लग रहे पाकिस्तानी इंजीनियरों के हाथ से बने स्मार्ट मीटर? कांग्रेस ने किया हंगामा

MP News: कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ बीजेपी सरकार राष्ट्रवादी बनती है, दूसरी तरफ पाकिस्तान के अधिकारियों कर्मचारियों के होने के बावजूद कंपनी को ठेका दिया गया.

प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जानकारी सामने आई है कि इन स्मार्ट मीटर्स का निर्माण सऊदी अरब की एक कंपनी कर रही है, जिसमें पाकिस्तान के इंजीनियर भी काम कर रहे हैं. एक कंसल्टेंट फर्म ने इससे साइबर सुरक्षा को खतरे की आशंका जताई है.

सूत्रों की मानें तो इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आशंका जताई है कि यदि इन मीटरों में विदेशी कर्मचारियों की भागीदारी है, तो साइबर अटैक या डेटा लीक का खतरा बढ़ सकता है.

मामले की जांच जारी

हालांकि मध्य प्रदेश बिजली विभाग का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी प्रक्रिया हुई है टेंडर के हिसाब से हुई है. फिर भी मामले में जांच की जा रही है.

मध्य प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका सऊदी अरब की कंपनी को मिला है. जानकारी के मुताबिक, दुबई बेस्ड अलफनार को यह प्रोजेक्ट सौंपा गया है, जिसने इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी Esyasoft Technologies Pvt. Ltd. को दी है. यह बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है, जिसने हाल ही में अपना मुख्यालय दुबई में शिफ्ट किया है. अब तक 16 जिलों में लगभग तीन लाख से कुछ अधिक मीटर लग चुके हैं.

कांग्रेस ने किया विरोध

इस मामले में बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. कांग्रेस ने इसका विरोध जताते हुए बिजली घर पर प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ बीजेपी सरकार राष्ट्रवादी बनती है, दूसरी तरफ पाकिस्तान के अधिकारियों कर्मचारियों के होने के बावजूद कंपनी को ठेका दिया गया. यह दोहरा चरित्र है. कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है.

बीजेपी बोली- भ्रम फैला रही कांग्रेस

वहीं इस मामले में बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है, चीन से चंदा लेने वाली कांग्रेस राष्ट्रवाद की बातें कर रही है. किसी पाकिस्तानी कंपनी को स्मार्ट मीटर का टेंडर नहीं दिया गया है. मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर सिर्फ आम लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं.

पहले मेट्रो निर्माण में तुर्की की कंपनी पर हुआ था हंगामा

इससे पहले भी मेट्रो के निर्माण में तुर्की की कंपनी की शामिल होने को लेकर हंगामा खड़ा हुआ था. हालांकि उसे मामले में भी कोई जांच सामने नहीं आई. अब एक बार फिर स्मार्ट मीटर में पाकिस्तानी कर्मचारियों अधिकारियों की मिली भगत की जानकारी सामने आने से हंगामा खड़ा हो गया है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget