एक्सप्लोरर

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों ने किया पहला शिकार, 5 नवंबर को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था

आठ चीते नामीबिया से लाकर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में छोड़े गए थे. इनमें से दो चीतों को पांच नवंबर को क्वारंटीन से निकालकर बड़े बाड़े में स्थानांतरित कर दिया गया.

Kuno National Park: नामीबिया से आये चीतों को मध्यप्रदेश की आबो-हवा रास आने लगी है. अच्छी खबर यह है कि छोटे बाड़े से बड़े बाड़ों में छोड़े जाने के बाद 24 घंटे के अंदर दो चीतों ने सफलतापूर्वक अपना पहला शिकार कर लिया. प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने भोपाल में यह जानकारी मीडिया को दी. हालांकि, कूनो नेशनल पार्क में बड़े बाड़े में छोड़े गए दो चीतों ने रविवार को चीतलों का झुंड देखकर चार बार शिकार के लिए घात लगाई, लेकिन हर बार नाकामी मिली.

चीतल का किया शिकार
वहीं, चीतों के शिकार करने से पार्क प्रबंधन की चिंताएं भी दूर हो गई हैं. मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उत्तर कुमार शर्मा ने बताया कि चीतों ने या तो रविवार को या सोमवार तड़के चीतल का शिकार किया. उन्होंने बताया कि वन निगरानी दल को सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि चीता दो घंटे के अंदर अपने शिकार को खा जाता है. वहीं, वन मंत्री विजय शाह ने बताया कि बड़े बाड़े में छोड़े गए दो चीतों ने चीतल का शिकार किया है. इसे प्रोजेक्ट की सफलता के लिए बढ़िया संकेत माना जा रहा है. शनिवार शाम को छोड़े गए दोनों नर चीते पहले तो काफी डरे हुए थे. वन विभाग का निगरानी दल उन पर नजर रखे हुए था. थोड़ी ही देर बाद वे खुले मैदान में सरपट दौड़ने लगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी
नामीबिया से आये चीतों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खोज-खबर रख रहे है. रविवार को पीएम मोदी ने ट्वीट करके सबको चौंका दिया था. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से चीतों की चहलकदमी का वीडियो जारी किया था और पोस्ट में लिखा कि बढ़िया खबर!

पीएम मोदी ने लिखा कि,"मुझे जानकारी दी गई है कि अनिवार्य क्वारंटीन के बाद दो चीतों को कूनो के प्राकृतिक-वास में अनुकूलन के लिए एक बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है. अन्य चीतों को भी जल्द ही उस बाड़े में छोड़ दिया जाएगा. मुझे यह जानकर भी खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ सक्रिय हैं और अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं." इसके बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी द्वारा जारी किए गए वीडियो को रीट्वीट किया.

600 हेक्टेयर में फैला है बाड़ा
बता दें कि बड़ा बाड़ा लगभग 600 हेक्टेयर में फैला है. दिनभर टैप कैमरों और कॉलर आईडी के जरिए कंट्रोल रूम से चीतों पर नजर रखी गई. खास बात यह है कि चीतों की लोकेशन हर बार अलग-अलग स्थानों पर मिली. इससे अंदाजा लगाया कि चीतों ने शिकार के लिए मूवमेंट कर रहे है.

ये भी पढ़ें

Bhopal News: पीने योग्य नहीं भोपाल के बड़े तालाब का पानी, एप्को की रिपोर्ट में किया गया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget